मेरठ शहर में रविवार शाम को बखेड़ा हो गया। यहां फैज-ए-आम कॉलेज से भीड़ जुलूस की शक्ल में निकली थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ फोर्स को धक्का देते हुए वहां से आगे बढ़ गई। वहीं भीड़ ने सीओ के साथ हाथापाई भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्च करते हुए लोगों को खदेड़ा।
2 of 8
पुलिस ने लाठीचार्ज किया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों को जब पता चला कि फैज-ए-आम कॉलेज की सभा में भीड़ जुट गई है तो सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एएसपी रामअर्ज और कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। कॉलेज की घेराबंदी कर जुलूस न निकालने की अपील की।
3 of 8
पुलिस ने लाठीचार्ज किया
- फोटो : अमर उजाला
एसओ सदर विजय गुप्ता लाउड स्पीकर से भीड़ को समझाने में लगे रहे। लेकिन पुलिस फोर्स कम होने के कारण भीड़ नहीं रुकी और हापुड़ अड्डा चौराहा की तरफ कूच कर दिया। जुलूस शुरू होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई और पूरे शहर की फोर्स बुला ली गई।
4 of 8
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
लोग हाथ में तिरंगा व काले झंडे लेकर चलते रहे। फैज-ए-आम से जली कोठी, खैरनगर, बुढ़ाना गेट की तरफ जुलूस बढ़ने लगा। इंदिरा चौक पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ ने जुलूस रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने सीओ और इंस्पेक्टर से हाथापाई कर दी। जैसे ही पुलिस पर पथराव शुरू हुआ तो एसपी सिटी एएन सिंह ने लाठीचार्ज कर दिया।
5 of 8
मौके पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बखेड़े की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसपी देहात अविनाश पांडेय और शहर के सभी सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए।