फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Branded shoes and expensive tastes turned a young man into a pistol smuggler.

Agra News: ब्रांडेड जूते, महंगे शौक ने युवक को बना दिया पिस्टल तस्कर

Sun, 25 Oct 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Branded shoes and expensive tastes turned a young man into a pistol smuggler.
पुलिस हिरासत में हथियार तस्कर मनीष।संवाद
आगरा। ब्रांडेड कंपनी के जूतों की फर्स्ट कॉपी खरीदने और महंगे शौक ने 20 साल के युवक की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसने इसे पाने के लिए गलत राह चुनी और पुलिस ने पिस्टल तस्करी के आरोप में दबोच लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी पुलिस शुक्रवार को स्नातक चुनाव के दौरान चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रांसयमुना के टेढ़ी बगिया क्षेत्र के नगला किशनलाल निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस को तीन देसी पिस्टल और छह मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि उसके एक परिचित की हथियार बेचने वालों से सेटिंग की थी। उसे ब्रांडेड कंपनी के जूतों की फर्स्ट कॉपी पहनने का शौक है। इसके साथ ही ब्रांडेड कपड़े पहनने और घूमने का भी शौक है।
विज्ञापन

उसने अपने परिचित के जरिये हथियार तस्करों से 10 हजार प्रति के हिसाब से पिस्टल खरीदी थी। इन पिस्टल को वह भरतपुर में 30 से 40 हजार में बेचने वाला था। इसी दौरान पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष ने पिछले वर्ष ही 12वीं की परीक्षा पास की है। उसके क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के काफी युवा हैं। उनसे बात करने पर पता चला था कि पिस्टल आराम से 30 से 40 हजार रुपये में बिक जाएगी। इसलिए मुनाफे के लालच में उसने हथियार खरीदकर बेचने की सोची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
- आरोपी से पूछताछ के आधार पर हथियारों को बेचने वाले गैंग का पता लगाया जा रहा है। अब तक उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। - आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed