{"_id":"6add21b1e4bbaaa42005a343","slug":"a-youngster-has-been-arrested-with-a-stolen-bike-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6919-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बहेड़ी। वन विभाग तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक और नौ चाबियों का एक गुच्छा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस की टीम ने 23 तारीख को कस्बे के वन विभाग तिराहे पर चेकिंग की थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे युवक को रोका गया। जांच के आधार पर पुलिस ने बाइक के स्वामी की पहचान मुरादाबाद निवासी आदित्य के रूप में की। पुलिस के अनुसार, यह बाइक लालकुआं, नैनीताल से चोरी हुई थी, जिसका मामला थाना लालकुआं में दर्ज है।
पकड़े गए शाही के ग्राम सुकाली निवासी आरोपी ने अपना नाम संजू उर्फ रशू उर्फ संजीव कुमार बताया। वह वर्तमान में मुन्ना चौराहा फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मौज-मस्ती के लिए चोरी करता है और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देता है।
विज्ञापन
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। संवाद
-- -- -- -- --
कार्रवाई के डर से लौटाए चोरी के जेवर व 20 हजार रुपये
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव सीहोर में दिनदहाड़े घर से नकदी और चांदी के जेवर चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस की जांच के बीच शुक्रवार शाम अज्ञात व्यक्ति पीड़ित के दरवाजे पर चोरी गए जेवर और 20 हजार रुपये रखकर चला गया। हालांकि, पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुई रकम में से अभी 20 हजार रुपये वापस नहीं मिले हैं। पीड़ित ने पुलिस से शेष रकम बरामद कराने की गुहार लगाई है।
गांव सीहोर निवासी सुरेंद्र सैनी के मुताबिक, 21 अक्तूबर को वह परिवार के साथ खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान चोर घर में घुस गया और लकड़ी बिक्री के रखे 40 हजार रुपये व चांदी का एक पेंडल, एक जोड़ी पायल और एक चेन चोरी कर ले गया। खेत से लौटने पर सुरेंद्र को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
चोरी की शिकायत मिलने के बाद हल्दी कला पुलिस दो बार गांव में जांच करने पहुंची। शुक्रवार शाम को चोरी गए जेवर और नकदी उसके दरवाजे पर लौटा दिए गए। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर का पता लगवाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद