मेरठ में कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में कोठों से निकली पांच सेक्सवर्कर सोतीगंज स्थित रंजीत होटल में पकड़ी गईं। होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ और पुलिस ने पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 9
आरोपियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इसको लेकर शहर में अलग-अलग चर्चा हैं। कोठों से निकलकर 400 सेक्सवर्कर शहर में फैली हैं, इसे अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
3 of 9
कोठों को सील कराते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी को मुखबिर ने सूचना दी कि सोतीगंज स्थित रंजीत होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती रोजंत त्यागी और एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ मिलकर होटल में छापा मारा। जहां से पांच महिला और पांच युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस युवकों को गिरफ्तार कर सदर बाजार थाने ले आई।
4 of 9
होटल में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पकड़ी गई महिलाओं के परिजनों को होटल में बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक होटल में गहमागहमी का माहौल रहा।
5 of 9
होटल में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि ब्रह्मपुरी और देहली गेट थानाक्षेत्र के कबाड़ी बाजार के रेडलाइड एरिया में कोठों से निकलकर सेक्सवर्करों ने होटलों और किराये के मकान लेकर शहर में अपना जाल बिछाया हुआ है। 75 कोठों से 400 सेक्सवर्कर का धंधा शहर में अलग-अलग जगहों पर चल रहा है। इसको लेकर चर्चा भी बहुत है। पुलिस का दावा कि पूछताछ में सेक्सवर्करों ने कोठों पर रहने की बात भी बताई है। यह सुनकर पुलिस ने गंभीरता से जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।