पुलिस ने नजीबाबाद में हुए बसपा नेता हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या का खुलासा कर दिया है। संपत्ति के विवाद व डॉन बनने की चाहत में शाहनवाज ने दोनों की हत्या कराई थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शूटरों को बाइक से ले जाने वाले बदमाश को दबोच लिया है। उसने ही दोनों शूटरों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस शूटरों के अलावा शाहनवाज की तलाश में जुटी है। आगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 9
बसपा नेता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक 28 मई को नजीबाबाद में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उसके भांजे को कॉम्प्लेक्स के कार्यालय में दो शूटरों ने गोलियों से भून दिया था। दोनों की हत्या से नजीबाबाद में खलबली मच गई थी। पुलिस की कई टीम इस हत्याकांड के खुलासे में लगी है।
3 of 9
बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बिजौरी तिराहे से नजीबाबाद उब्बनवाला निवासी मोहम्मद सेवन के पुत्र दानिश को दबोच लिया है। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। दानिश छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में जेल में बंद था। दानिश ने पुलिस को बताया कि 14 मई को वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
4 of 9
बसपा नेता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
जमानत पर आने से चार-पांच दिन पहले जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान निवासी जब्बार अंसारी व गांव कनकपुर निवासी दानिश पुत्र इरफान जेल में उससे मिलने आए थे। दोनों ने उसे बताया था कि गांव कनकपुर निवासी शाहनवाज उनसे हाजी अहसान की हत्या कराना चाहता है। शाहनवाज व हाजी अहसान का संपत्ति को लेकर विवाद है।
5 of 9
बसपा नेता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं योजना के तहत 28 मई को पकड़ा गया दानिश, हाजी अहसान के कार्यालय के बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा। जब्बार व दानिश पुत्र इरफान ने कार्यालय के अंदर घुस कर हाजी अहसान व उसके भांजे को गोलियों से भून डाला।