{"_id":"5ec7bf4a8ebc3e9045439e0c","slug":"police-has-not-found-any-evidence-in-the-murder-of-two-young-women-in-shamli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कंबल में लिपटी मिली दो युवतियों की लाश, काला पड़ चुका था खून, नहीं मिला कोई ठोस सबूत, कैसे खुलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कंबल में लिपटी मिली दो युवतियों की लाश, काला पड़ चुका था खून, नहीं मिला कोई ठोस सबूत, कैसे खुलेगा राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 May 2020 05:44 PM IST
सार
ना हत्यारों का सुराग, नहीं हुई युवतियों की पहचान
मौके पर मिला कंबल और बाइक के पहियों के निशान, पड़ा खून भी सूख गया
शनाख्त ना होने और सुराग के अभाव में आ रही दिक्कत
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंबल में लिपटे शव। काला पड़ चुका खून और मौके पर बाइक के पहियों के निशान। इन बातों से संभावना बढ़ रही है कि युवतियों की हत्या कई घंटे पहले हो चुकी थी और शवों को यहां लाकर डाला गया, लेकिन शनाख्त ना होने और कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
शामली में बुधवार रात कैराना क्षेत्र में जगनपुर के जंगल में खेत से दो युवतियों के शव मिले थे। ईख के जिस खेत में शव मिले, उसके पास ही सुबह से खेतों में काम कर रहे अमित, नरेंद्र और सोनू ने बताया कि बुधवार को वे सुबह करीब पांच बजे अपने खेतों पर आ गए थे और पूरे दिन खेत पर ही काम करते रहे। उन्होंने किसी को आते नहीं देखा। दोनों शव अंदर खेतों में थे।
वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि शवों पर खून भी जमकर काला हो गया था। पास में कंबल भी था, उसमें शव लिपटे थे। संभावना है कि हत्या पहले हो चुकी और बाद में यहां पर शव लाकर डाले गए।
3 of 7
लोगों ने दी थी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
सिर में चोट लगने से हुई थी युवतियों की मौत
खेत में मिले युवतियों के शवों के पोस्टमार्टम में उनकी मौत की वजह सिर में गहरी चोट लगना आया है। एसपी ने बताया कि दोनों युवतियों के सिर में धारदार हथियार से गहरे प्रहार किए गए हैं। सिर में चोट से ही उनकी मृत्यु हुई है। उनके गले पर कोई निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में संभव है कि गले पर जो हल्के निशान लग रहे थे वे दुपट्टे आदि के हों। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के हो सकते हैं हत्यारे
लॉकडाउन में पुलिस जगह जगह चेकिंग कर रही है। ऐसे में कहीं दूर से हत्या करके दोनों के शव लाकर फेंकना आसान नहीं लग रहा है। आशंका है कि हत्यारे आसपास के ही रहने वाले हैं और खेतों के रास्ते दोनों लड़कियों को लाया गया और हत्या कर ईंख के खेत में शव फेंक दिए और आसानी से निकल भी गए। पुलिस को लग रहा है कि घटना के तार कैराना कस्बे या आसपास के ही किसी गांव से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि चर्चाएं अन्य भी कई चल रही हैं, जिसमें ऑनर कीलिंग भी एक बिन्दु है।
विज्ञापन
5 of 7
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
ये थी घटना
बुधवार देर शाम जगनपुर के जंगल में श्याम लाल के ईख के खेत में दो युवतियों के शव मिले थे। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। गले पर भी निशान थे। शव कंबल में बंधे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।