दिल दहला देने वाले निर्भिया कांड के चारों दोषियों को फांसी कब होगी, इसका पूरे देश को इंतजार है। वहीं मेरठ के पवन जल्लाद भी दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पवन जल्लाद है कौन, अगर नहीं तो अगली स्लाइडों में जानिए-
2 of 8
पवन जल्लाद ने निर्भिया कांड के चारों दोषियों को फांसी देने की इच्छा जताई
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक निर्भया कांड के चारों गुनहगारों मुकेश, पवन, अक्षय और विनय को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अब दोषियों को कभी भी फांसी सुनाई जा सकती है। वहीं मेरठ के पवन जल्लाद ने भी दोषियों को फांसी देने की इच्छा जताई है। पवन मेरठ के रहने वाले हैं और उनके परिवार में जल्लाद का काम पीढ़ी-दर-पीढ़ी होता आ रहा है। पवन जल्लाद के बारे में और बहुत कुछ आगे जानिए-
3 of 8
निर्भिया केस
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन के परिवार में चार पीढ़ियों से जल्लाद का काम होता आ रहा है। जल्लाद की पारिवारिक विरासत को निभाने वाले पवन परिवार की चौथी पीढ़ी है। करीब पचास साल से इनका परिवार इस काम को करता आ रहा है। पवन का कहना है कि वह दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है।
4 of 8
निर्भिया केस
- फोटो : अमर उजाला
पवन के पिता मामू जल्लाद ने दो दोषियों को फांसी दी थी। जबकि पवन के दादा ने कई लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया था। पवन के पड़ दादा लक्ष्मण राम इस काम को करने वाले पहली पीढ़ी थे।
ये है पवन का परिवार
5 of 8
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन के परिवार में नौ सदस्य है। बताया गया कि उनके सात बच्चे हैं। जिनमें पांच बेटी और दो बेटे हैं। वह चार बेटियों की शादी कर चुके हैं। अभी एक बेटी और दो बेटों की शादी होनी है।