{"_id":"5df4dc9d8ebc3e881e6a3bbb","slug":"gorakhpur-bjp-leader-jitendra-bahadur-chand-facebook-id-hack-hacker-demand-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर के एक और भाजपा नेता की ID हैक, फेसबुक पर मांगे लोगों से 40-50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: गोरखपुर के एक और भाजपा नेता की ID हैक, फेसबुक पर मांगे लोगों से 40-50 हजार रुपये
Sat, 14 Dec 2019 06:38 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 14 Dec 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र बहादुर चंद, भाजपा के व्यवासायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के इंस्पेक्टर, अधिवक्ता और दो भाजपा नेताओं की फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर के जरिए रुपये मांगने के बाद अब गोरखपुर के भी एक भाजपा नेता के आईडी को भी हैक किया गया है। जालसाजों ने उनके फेसबुक एकाउंट से लोगों से रुपये की मांग की है। भाजपा नेता ने शनिवार की दोपहर रामगढ़ताल पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज मनीष यादव को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पुलिस चौकी में दी गई तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल इलाके के बुद्घ विहार स्थित विकास हॉस्टल निवासी जितेंद्र बहादुर चंद भाजपा के व्यवासायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक हैं। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 13 दिसंबर को उनकी फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर के जरिए लोगों से बीमार होने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी से 40 हजार तो किसी से 50 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। जालसाज मेरा नाम लेकर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती होने की बात लिखकर रुपयों की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि जालसाज का लोकेशन दिल्ली के अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स का आ रहा है।
भाजपा नेता के नाम पर ऐसे पहुंचे मैसेज
- फोटो : अमर उजाला
शुभचिंतकों का आया फोन तो हुई जानकारी
भाजपा नेता ने बताया कि शुक्रवार को उनके एक शुभचिंतक व इनकम टैक्स के अधिकारी का फोन आया और रुपये मांगने और बीमार होने के बारे में पूछा तो उन्हें जानकारी हुई। वहीं शनिवार की सुबह भी एक शुभचिंतक का फोन आने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
भाजपा नेता ने बताया कि शुक्रवार को उनके एक शुभचिंतक व इनकम टैक्स के अधिकारी का फोन आया और रुपये मांगने और बीमार होने के बारे में पूछा तो उन्हें जानकारी हुई। वहीं शनिवार की सुबह भी एक शुभचिंतक का फोन आने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता के नाम पर ऐसे पहुंचे मैसेज
- फोटो : अमर उजाला
जालसाजों द्वारा लगातार हैक कर मांगे जा रहे रुपये
पिछले कुछ दिनों में जालसाजों द्वारा लोगों के फेसबुक को हैक कर मैसेंजर के जरिए बीमारी और एक्सीडेंट की बात कह कर रुपये मांगने के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक कई लोगों के एकाउंट हैक होने की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को गोरखपुर के ही भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कूड़ाघाट निवासी प्रदीप शुक्ला के साथ ही लखनऊ के एक इंस्पेक्टर और एक अधिवक्ता के आई को हैक किया गया था। इससे पहले भी गोरखपुर में तैनात एसडीओ विवेक सिंह के साथ भी इसी तरह की जालसाजी हुई थी, जिसमें केस दर्ज हुआ था।

साइबर सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
पुलिस भी हुई सतर्क, एडवाइजरी जारी करने का निर्देश
जिले की पुलिस इस मामले में सतर्क हो गई है। शनिवार को एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मियों को इसके लिए एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं सर्विलांस सेल का मानना है कि जालसाज उन्हीं लोगों के फेसबुक को हैक कर रहे हैं जिसमें या तो सिक्योरिटी फीचर नहीं हैं या फिर उन्होंने अपनी आईडी मोबाइल नंबर से बनाई है।