फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के लिए पिता के साथ मां का भी फर्ज निभाता था राकेश, जिसका मददगार बना उसी दोस्त ने दिया दगा

Sun, 16 Feb 2020 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Milk vendor murder case: he was brutally murdered by his friend in Baghpat
baghpat police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दूध विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में अधजलीअवस्था में मिला। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। वहीं हत्यारोपी दोस्त ने अपने ही जिगरी यार के दर्दनाक मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात को कबूल कर लिया।



उसने के सामने बताई वो सारी सच्चाई जिसने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आगे पढ़ें कैसे दोस्त का मर्डर करते हुए हत्यारोपी को उसके तीन मासूम बच्चों का भी ख्याल नहीं आया जिनके लिए वह मां और बाप दोनों का फर्ज निभा रहा था -


 
Milk vendor murder case: he was brutally murdered by his friend in Baghpat
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खेकड़ा के दूध व्यापारी राकेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। 20 लाख रुपये के तगादे से परेशान होकर आरोपी संजीव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर राकेश की हत्या की थी। पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल और थिनर मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को जला दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Milk vendor murder case: he was brutally murdered by his friend in Baghpat
baghpat news, murder - फोटो : अमर उजाला

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खेकड़ा के मोहल्ला पट्टी अहीरान निवासी राकेश यादव (44) की 11 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। शव को रेलवे फाटक के पास ईख के खेत में जला दिया गया था। पुलिस ने छानबीन की तो 20 लाख रुपये के विवाद में हत्या करने का मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें: बुरे वक्त मे दोस्त को उधार दिए थे 25 लाख रुपये, वापस मांगे तो मिली दर्दनाक मौत, तीन मासूम हुए अनाथ


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Milk vendor murder case: he was brutally murdered by his friend in Baghpat
baghpat news, murder, up police - फोटो : अमर उजाला

एएसपी के मुताबिक बसी गांव निवासी संजीव पुत्र कंवर सिंह ने राकेश यादव से 20 लाख रुपये ले रखे थे। राकेश यादव बार-बार रुपये वापस करने के लिए तगादा करता था। इसी से परेशान संजीव ने उसकी हत्या की साजिश रची। अपने साथ खेकड़ा के ही पट्टी रामपुर निवासी अमरपाल, बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी नीटू और बॉबी को शामिल किया।


 
विज्ञापन
Milk vendor murder case: he was brutally murdered by his friend in Baghpat
baghpat news, murder, up police - फोटो : अमर उजाला

राकेश को रुपये दिलवाने के बहाने आरोपी घर से बुलाकर ले गए थे। बसी अंडरपास के निकट राकेश के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए शव को ईख के खेत में पेट्रोल और थिनर मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया था। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed