Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Middle-aged man riding pillion on a motorcycle ends up under a truck; dies

Unnao News: ट्रक के नीचे आया बाइक में पीछे बैठा अधेड़, मौत

Sun, 15 Nov 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man riding pillion on a motorcycle ends up under a truck; dies
परियर। परियर चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे किराने का सामान लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अधेड़ की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोट आई है। हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्ष्रेत्र के पनपथा निवासी सुभाष (19) पुत्र महेश निषाद अपनी मोटरसाइकिल से साथी धर्मपाल (55) पुत्र सोनेलाल निषाद मरौंदा मझवारा के साथ परियर बाजार टैक्टर की बैरिंग लेने आया था। रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे परियर-मरौंदा मोड़ के पास चकलवंशी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा धर्मपाल ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे सुभाष को मामूली चोट आई। बाइक पर सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मृतक के चार बेटे प्रेमचन्द्र ,जयचन्द्र, गोविंद,गोपाल और पत्नी माया है। मृतक गांव में ही खेती किसानी का काम करता था। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को पकड़कर थाने भेज दिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed