फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमानत पर आए युवक को तलवारों से काटा, मामूली विवाद में मिली खौफनाक मौत, छिन गया मां का इकलौता सहारा

Thu, 25 Feb 2021 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/रादौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/रादौर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
A Man brutally killed at yamunanagar of Haryana
यमुनानगर में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में जमानत पर आए एक युवक को तलवारों से काट दिया गया। घटना यमुनानगर की है। छह माह पहले रादौर में हुई मारपीट मामले में जमानत पर आए पोटली निवासी अंकित श्योराण (24) की तलवारों व गंडासियों से हमला कर हत्या कर दी गई।



हमलावर ऑल्टो कार और दो बाइकों पर आए थे। आते ही उन्होंने दो फायर किए और युवक को कार से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। युवक के सिर में लोहे के सुए से कई वार किए। हमलावर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने युवक की दोनों टांगें डंडे और रॉड मारकर तोड़ डाली। इसके बाद उसे तलवारों व गंडासियों से काट डाला।

इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जठलाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर 10-12 अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या का केस दर्ज होने के बाद मामले में नामजद हमलावर भूमिगत हो गए।

पुलिस ने नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों व ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाये हैं। युवक की हत्या के बाद गांव पोटली में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

A Man brutally killed at yamunanagar of Haryana
अंकित श्योराण - फोटो : फाइल फोटो

गांव पोटली निवासी यशपाल ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई अंकित श्योराण (24) मंगलवार देर शाम अपने खेतों में पैदल जा रहा था। रादौर निवासी भारतभूषण पासी, नरेन्द्र, सिमी, पोटली निवासी राजेश, सांगीपुर निवासी प्रदीप, लाडवा के गांव जंधेड़ा निवासी कमल पंडित व कुछ अन्य युवक दो बाइकों व एक कार में सवार होकर आए और अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

A Man brutally killed at yamunanagar of Haryana
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतक अंकित अपनी मां रीटा देवी का अकेला बेटा था। पांच साल पहले अंकित के पिता मांगेराम की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद अंकित की मां ने मेहनत करके उसे पाला। अब अंकित की मां उसके लिए लड़की की तलाश में थी, लेकिन बेटे की हत्या से उसकी दुनिया सूनी हो गई। अंकित गांव में अपनी पांच एकड़ भूमि पर खेती करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Man brutally killed at yamunanagar of Haryana
घायल अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छह महीने पहले शुरू हुई रंजिश
सितंबर 2020 में अंकित व उसके कुछ साथियों ने रादौर के धोबी मोहल्ला निवासी भारतभूषण पर त्रिवेणी चौक के निकट हमला कर दिया था। इस हमले में भारतभूषण बुरी तरह से घायल हो गया था। उसकी शिकायत पर रादौर पुलिस ने अंकित व उसके साथियों पर मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर पंचायतें भी हुई। मृतक अंकित के चाचा बलजीत सिंह ने बताया कि झगड़े को लेकर वह क्षेत्र के मौजिज लोगों को साथ लेकर कई बार भारतभूषण के परिवार के लोगों से भी मिले जिससे दोनों पक्षों के बीच चला आ रहा विवाद खत्म हो सके। लेकिन मामले को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इस मामले में अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब अंकित जेल से जमानत पर आया हुआ था। उसी रंजिश में अब भारतभूषण व उसके साथियों पर अंकित की हत्या का आरोप लगा है।

विज्ञापन
A Man brutally killed at yamunanagar of Haryana
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने मामले में नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों व ठिकानों पर दबिश दी है। मामले को लेकर नामजद लोगों के परिवार के लोगों को उन्हें जल्द पेश करने बारे कहा गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - धर्मपाल, थाना जठलाना प्रभारी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed