{"_id":"6af6296593227420650b88b5","slug":"four-days-later-the-body-of-a-youth-who-had-been-swept-away-in-a-canal-was-found-near-kirmich-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163989-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार दिन बाद किरमिच के समीप मिला नहर में बहे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार दिन बाद किरमिच के समीप मिला नहर में बहे युवक का शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चाचा की मौत के बाद उनकी अस्थियां प्रवाहित करने नहर पर पहुंचे देवेंद्र का शव चौथे दिन वीरवार को गांव किरमिच के समीप बारवा पुल के निकट बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ढांड, जिला कैथल निवासी देवेंद्र चार दिन पहले अपने चाचा की हादसे में मौत के बाद अस्थियां प्रवाहित करने के लिए नरवाना ब्रांच नहर पर गांव मिर्जापुर के समीप पहुंचा था। इस दौरान वह अचानक नहर के तेज बहाव में बह गया था। उसकी तलाश के लिए गोताखोर प्रगट सिंह की टीम के साथ एसडीआरएफ ने भी अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद परिवार के लोग दिन-रात नहर पर पहरा देकर उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने कई जगह जनरेटर लगाकर रात के समय रोशनी का भी प्रबंध किया हुआ था।
वीरवार सुबह परिजन और गोताखोर प्रगट सिंह तलाश के लिए नहर के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान बारवा पुल के समीप उन्हें एक शव दिखाई दिया। बाहर निकालने पर शव की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई। उसके मामा सोहनलाल ने मौके पर उसकी शिनाख्त की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी हाउस ले जाया गया।
विज्ञापन
सोहनलाल ने बताया कि देवेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार अभी देवेंद्र के चाचा की मौत के सदमे से उबरा भी नहीं था कि भैया दूज के पर्व से पहले यह हादसा हो गया। उधर, एसएचओ जगदीश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।