फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात:  24 घंटे बीते... हत्याकांड की गुत्थी में उलझी पुलिस, सिपाही से घंटों पूछताछ, जल्द खुलेगा असली राज

Wed, 17 Nov 2021 12:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Nov 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Meerut Murder Case: the police have not been able to arrest the accused even after 24 hours
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बैंक्वेट हॉल में युवती की हत्या की गुत्थी 24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं सुलझा सकी। युवती से दुष्कर्म हुआ या नहीं, इस बात की भी पुष्टि अधिकारियों ने नहीं की। सिपाही रवि बालियान ने पुलिस को बताया कि उसने शराब पी, डांस किया और फिर कमरे में जाकर सो गया। युवती के साथ किसने वारदात की है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। एसपी क्राइम अनित कुमार का दावा कि बैंक्वेट हॉल में युवती के साथ उसका मौसरा भाई विशाल भी दो घंटे के लिए लापता हुआ था। दिन में एसपी देेहात, एसएसपी और रात में जांच करने एडीजी मेरठ जोन भावनपुर थाने पहुंचे। 



रेड कारपेट बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में युवती के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई, यह आरोप परिजनों ने लगाया है। मगर इस आरोप को भावनपुर पुलिस मानने को तैयार नहीं है। एसपी देहात केशव कुमार और एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी लगते ही रात 1:30 बजे हम दोनों मौके पर पहुंचे थे। युवती के माता-पिता और परिवार के लोगों से बातचीत की थी। उनके परिवार के एक युवक ने बताया था कि रात दस बजे से युवती और उसका मौसेरा भाई शादी समारोह में दिखाई नहीं दे रहे थे। मौसेरे भाई का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। करीब दो घंटे बाद मौसेरा भाई विशाल आया और बोला कि मैं कमरे में सोया हुआ था। उसे युवती की कोई जानकारी नहीं है।

Meerut Murder Case: the police have not been able to arrest the accused even after 24 hours
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सिपाही रवि बालियान से भी पूछताछ की गई। उसने बताया है कि वह शराब के नशे में था और कमरे में सो गया था। दुल्हन के भाई से उसकी दोस्ती थी और उसके बुलावे पर वो शादी समारोह में आया था। दुल्हन का भाई शादी में व्यस्त था। उसके दो दोस्तों के साथ बैठकर मैंने शराब पी। एक बार वह गोकलपुर काली नदी के पास ठेके से शराब की बोतल भी लाए। सिपाही की बात सुनकर दुल्हन के भाई और उसके दोनों दोस्तों से दोनों अफसरों ने पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन उसमें कुछ नहीं दिखाई दिया। मंगलवार सुबह सात बजे एसएसपी भी घटनास्थल व भावनपुर थाने पहुंचे। जांच की व सिपाही से पूछताछ की। 

Meerut Murder Case: the police have not been able to arrest the accused even after 24 hours
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दरिंदगी के बाद युवती की हत्या के आरोप लगाने की जानकारी पर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल भी रात आठ बजे थाने पहुंचे। पुलिस से जानकारी ली और सर्विलांस टीम को संदिग्ध नंबरों की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बरात में आए लोगों से जानकारी जुटाने को कहा। एसपी देहात और एसपी क्राइम का कहना है कि विशाल पर जांच टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case: the police have not been able to arrest the accused even after 24 hours
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं 24 घंटे बाद भी स्पष्ट नहीं हुआ कि युवती के साथ घटना कैसे और किसने की। समारोह में वीडियोग्राफी करने वाले को भी पुलिस ने ढूंढ लिया है। उससे वीडियो लेकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी विशाल से पूछताछ नहीं की है। रात में कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ होगी, तभी हत्या का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: the police have not been able to arrest the accused even after 24 hours
मंडप पर ताला लगाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

एसएसपी के सामने रखीं पांच मांगें, एक तुरंत मानी
मेरठ में सोमवार रात बैंक्वेट हॉल, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और मंगलवार दिनभर पोस्टमार्टम हाउस से घर तक पीड़ित परिवार में अफरातफरी का माहौल रहा। परिजनों ने एसएसपी से उनके आवास पर जाकर पांच मांगें रखीं, जिनमें से एक तुरंत मान ली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed