फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: मंडप में दुष्कर्म... हत्या और जमकर हंगामा, जाम लगाकर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, मृतका की मौसी बेहोश, तस्वीरें

Tue, 16 Nov 2021 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Nov 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: the family have ruckus and blocked the road after the murder of the girl in mandap and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में सोमवार देर रात गढ़ रोड स्थित रेड कॉरपेट मंडप में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दिन निकलते ही परिजनों ने रोड जाम कर हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कई घंटे तक जाम लगाए रखा। वहीं, मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद एसपी देहात भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन, परिजन कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। उधर, सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि प्रियंका गांधी से बात करेंगे और कार्रवाई के लिए शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने परिवार से कहा कि बच्ची को इंसाफ दिलाकर रहेंगे।



वहीं हंगामे के दौरान मृतक किशोरी की मौसी बेहोश हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Meerut News: the family have ruckus and blocked the road after the murder of the girl in mandap and see photos
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बता दें कि रेड कॉरपेट मंडप में सोमवार रात हुई वारदात के बाद मंगलवार यानी आज दूसरी शादी की तैयारी चल रही थी। वहीं जांच के लिए मौके पहुंची पुलिस ने जैसे ही बताया कि मंडप पर सील लगने की कार्रवाई होने वाली है तो वहां काम कर रहे हलवाइयों ने पीछे के रास्ते से सारा सामान निकाल कर बाहर रख दिया।

Meerut News: the family have ruckus and blocked the road after the murder of the girl in mandap and see photos
मंडप को बंद करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि रेड कॉरपेट मंडप में आज रात को के. ब्लॉक शास्त्रीनगर के रामभूल गिरी की बेटी की शादी होनी थी लेकिन, पुलिस ने मंडप बंद करा दिया। पुलिस ने फिलहाल मंडप पर ताला लगा दिया है। जल्द ही इस मंडप पर सील लगाई जा सकती है। रामभूल यूपी पुलिस में दरोगा है और मुजफ्फरनगर तैनात हैं। उन्हीं के नाम से मंडप बुक था। परिवार के लोगों ने मंडप पर एक बड़ा बोर्ड लगवाया है ताकि मेहमान यहां से सही जगह पहुंच सकें। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप पर भी संदेश भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: the family have ruckus and blocked the road after the murder of the girl in mandap and see photos
इसी मंडप में हुई वारदात। - फोटो : amar ujala

वहीं शादी कार्यक्रम रद्द होने के बाद शास्त्रीनगर के परिवार में खलबली मच गई। परिजनों ने बताया कि सरधना से आज बरात आनी थी, लेकिन रात की घटना के कारण मंडप को बंद करा दिया गया। इस मंडप का पूरा खर्च 1.3 लाख तय हुआ था, जिसके उन्होंने 50 हजार एडवांस जमा कर दिए थे। अब उन्होंने ढाई लाख में दूसरा मंडप किया गया है। बताया गया कि निशा गोस्वामी की शादी रिठाली, सरधना निवासी मोहित से होनी थी। मोहित भी पीएसी में तैनात है। 

विज्ञापन
Meerut News: the family have ruckus and blocked the road after the murder of the girl in mandap and see photos
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक मंडप में सोमवार देर रात शादी समारोह में आई दूल्हे की भांजी से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बरातियों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रवि बालियान शामली का रहने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed