उत्तर प्रदेश में दनादन एनकाउंटर हो रहे हैं। खास बात यह है कि बुधवार को पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में चार मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में 25 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को गोली लगी है जबकि छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कई बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आगे देखिए एनकाउंटर की 9 तस्वीरें:-
2 of 9
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में धमात गंगनहर पुल पर बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी ककरौली निवासी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। वहीं, एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। गिरफ्तार इनामी पर लूट व गोकशी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
3 of 9
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गंगनहर पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों की आवाजाही की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने धमात गंगनहर पुल पर पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
4 of 9
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों की फायरिंग में थाने के सिपाही राहुल शर्मा घायल हो गये, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
5 of 9
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान ककरौली निवासी 25 हजार के इनामी ताहिर पुत्र कासिम के रूप में हुई है, जिस पर लूट व गोकशी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इनामी के फरार साथी की पहचान ककरौली के ही फिरोज के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।