फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का बड़ा प्लान, फिर से दी इसी अफसर को जिम्मेदारी

Mon, 01 Apr 2019 04:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Delhi Police and Prayagraj STF team have been given responsibility for arrest of Baddo
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख का इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो प्रदेश के मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची में शामिल हो गया है। बद्दो की गिरफ्तारी के लिए जहां यूपी पुलिस, यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस जाल बिछा रही है तो अब एसटीएफ की उस टीम को भी टास्क दिया गया है जिसने साल 2012 में बद्दो को गिरफ्तार किया था। हालांकि अभी तक पुलिस यह तक पता नहीं लगा पाई कि बद्दो किस दिशा में भागा था। पुलिस कभी उसके पंजाब में तो कभी विदेश भागने की बात कह रही है।

Meerut, Delhi Police and Prayagraj STF team have been given responsibility for arrest of Baddo
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

28 मार्च को मेरठ पुलिस कस्टडी से भागे शातिर बदन सिंह बद्दो को ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बना है। बद्दो यदि विदेश भागा तो आखिर कहां से और कैसे पकड़ा जाएगा यह जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। फर्रुखाबाद जिले की पुलिस को मोहरा बनाकर बद्दो ने गुर्गो के सहयोग से फरार होने की पूरी प्लानिंग की।

Meerut, Delhi Police and Prayagraj STF team have been given responsibility for arrest of Baddo
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : फाइल

चर्चाएं हैं कि इसमें काफी मोटी रकम बद्दो ने पुलिस को दी। जिस होटल से वह भागा उस मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता, पपीत बढ़ला, लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल, डिपिन सूरी, शिशुपाल, जवाहरलाल उर्फ पिंकू, एहतेशाम समेत कई लोगों की भूमिका बद्दो की फरारी में रही। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह का कहना है कि इन सभी पर धारा 204 भी बढ़ा दी। सभी पर 25-25 हजार का इनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Delhi Police and Prayagraj STF team have been given responsibility for arrest of Baddo
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

तब था डेढ़ लाख का इनामी
पुलिस के अनुसार साल 2012 में एसटीएफ मेरठ की टीम के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बद्दो की गिरफ्तारी की थी। उस समय बद्दो पर मेरठ और दिल्ली से डेढ़ लाख का इनाम था। मौजूद समय में धर्मेंद्र यादव एसटीएफ प्रयागराज में हैं। ऐसे में मेरठ, नोएडा और लखनऊ के साथ प्रयागराज एसटीएफ ने भी जाल बिछा दिया है। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की चार टीमें पंजाब में बद्दो की तलाश कर रही हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि बद्दो विदेश भाग सकता है, जिसकी आस्ट्रेलिया में भी संपत्ति बताई गई है। पुलिस ओर क्राइम ब्रांच छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शासन से बद्दो पर जल्द ही पांच लाख का इनाम हो सकता है।

विज्ञापन
Meerut, Delhi Police and Prayagraj STF team have been given responsibility for arrest of Baddo
एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी

जल्द पकड़ेंगे बद्दो को 
बद्दो की फरारी में जिनकी भूमिका है, उनकी जांच चल रही है। आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम जारी किया जा रहा है। जल्द ही बद्दो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरतेगी। - नितिन तिवारी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed