फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: रात के 12 बजे दोस्त का 'खून', एक कॉल में उलझा 15 साल के छात्र की हत्या का राज

Fri, 30 Nov 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Meerut crime, murder of fifteeen year old young in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रात के 12 बजे छात्र निकेत गुर्जर के फोन पर उसके दोस्त की कॉल आती है। इसके बाद वह घर में बिना बताए निकल गया। फिर कुछ समय बाद निकेत का एक और दोस्त उसके घर पहुंचता है और कहता है कि निकेत कहां है, उसके साथ कहीं जाना है। उसका फोन भी बंद आ रहा है, परिजनों ने निकेत को आवाज लगाई तो वह घर में नहीं था। उसके बाद फिर जो हुआ:-

Meerut crime, murder of fifteeen year old young in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में गुरुवार देर रात एक छात्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Meerut crime, murder of fifteeen year old young in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में गुरुवार देर रात को 15 वर्षीय किशोर निकेत गुर्जर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसके सिर और कमर में तीन से चार गोलियां लगी है। निकेत इंटरमीडिएट का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut crime, murder of fifteeen year old young in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना से पहले उसके एक दोस्त की कॉल उसके मोबाइल फोन पर आई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। बाद में उसका गोलियों से छलनी शव गांव की दूसरी बस्ती में पड़ा मिला। परतापुर पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Meerut crime, murder of fifteeen year old young in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घाट गांव निवासी निकेत गुर्जर (15) पुत्र सुंदर गुर्जर एक कॉलेज में इंटर का छात्र था। बताया गया कि गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर उसे अपने साथ कहीं चलने के लिए कहा था। बाद में उसका दोस्त निकेत के घर पहुंचा और बताया कि निकेत के साथ कहीं जाना था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने बताया कि निकेत तो घर में नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed