Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   13 victims received financial assistance of 39 lakh

Etawah News: 13 पीड़िताओं को मिला 39 लाख की आर्थिक सहायता

Fri, 30 Oct 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
13 victims received financial assistance of 39 lakh
इटावा। महिला अपराधों की 13 पीड़िताओं को शासन की रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत कुल 39 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। प्रत्येक पीड़िता को तीन-तीन लाख रुपये की मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इटावा पुलिस की पहल पर विभिन्न थानों से संबंधित मामलों में पीड़िताओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह पहल की गई। पुलिस ने महिला अपराधों से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ ही पीड़िताओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

जनपद के अलग-अलग थानों से संबंधित कुल 13 प्रकरणों में आर्थिक सहायता दिए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रत्येक पीड़िता के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इस तरह कुल 39 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed