जिन दोस्तों के साथ रोजाना का घूमना-फिरना था वही दोस्त निकेत गुर्जर की जान के दुश्मन बन गए। पुलिस जांच में हत्या के पीछे प्रेम- प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी हर बिंदू पर गंभीरता से जांच कर रहे हैं। उधर, बेटे की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अगली स्लाइड में जानिए आखिर मामला क्या था:-
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में गुरुवार आधी रात को 15 वर्षीय किशोर निकेत गुर्जर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। उसके सिर और कमर में तीन से चार गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। निकेत इंटरमीडिएट का छात्र था।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसके एक दोस्त की कॉल उसके मोबाइल फोन पर आई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। बाद में उसका गोलियों से छलनी शव गांव की दूसरी बस्ती में पड़ा मिला। परतापुर पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया यह भी जा रहा है कि गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर उसे अपने साथ कहीं चलने के लिए कहा था। बाद में दूसरा दोस्त निकेत के घर पहुंचा और बताया कि निकेत के साथ कहीं जाना था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है।
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि निकेत तो घर में नहीं है। इसके बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने गांव में तलाश की तो उसका शव दूसरी बस्ती में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी कनपटी से असलहा सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसका भेजा बाहर आ गया था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह और इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक मौके पर पहुंच गए।