फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Middle-aged man dies under suspicious circumstances; murder suspected

Gonda News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की माैत, हत्या की आशंका

Fri, 30 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies under suspicious circumstances; murder suspected
परशुराम। फाइल फोटो 
बेलसर। आजाद नगर कस्बे में शुक्रवार सुबह ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति का शव किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे और कमरे में खून फैला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कमरे में मौजूद महिला पर आरोप लगाया है। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र के खरथरी पूरे मंगराइच गांव निवासी परशुराम शुक्ल (55) आजाद नगर कस्बे में अपने रिश्तेदार के ढाबे पर काम करते थे। वह वहीं किराये के कमरे में रहते थे। मृतक के भतीजे संजय शुक्ल के मुताबिक, बुधवार शाम छह बजे परशुराम किसी के साथ बाइक से गांव आए थे। वहां से जेवर और नकदी लेकर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो कमरे में शव के पास खून फैला था और गले पर चोट के निशान थे। उस समय कमरे में एक महिला भी मौजूद थी।
विज्ञापन

महिला के देवर ने बताया कि वह करीब 20 दिन से घर से लापता थी। वहीं, महिला ने पुलिस को बताया कि वह 20 दिन से परशुराम के साथ रह रही थी। महिला के मुताबिक, परशुराम को चोट लगी थी और पेट दर्द होने पर उन्हें दवा भी दी थी। देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई देशराज शुक्ल ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि सड़क हादसे में चोटिल परशुराम की मौत की सूचना मिली थी। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed