{"_id":"5efedc06ee7d7367cd172ca8","slug":"kanpur-encounter-history-sheeter-vikas-dubey-was-arrested-from-saharanpur-14-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का 14 साल पुराना क्राइम रिकॉर्ड, यूपी के इस जिले में हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का 14 साल पुराना क्राइम रिकॉर्ड, यूपी के इस जिले में हुआ था गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को 14 साल पूर्व सहारनपुर पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। तब मादक पदार्थ बरामद होने पर उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आगे जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
विकास दुबे (जैकेट में) को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : amar ujala
यह बात वर्ष 2006 की है। जनकपुरी थाना पुलिस ने एसबीडी जिला अस्पताल के पास से 25 जून 2006 को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। उस समय अमिताभ यश सहारनपुर एसएसपी थे, जो अब एसटीएफ में हैं।
3 of 7
शहीदों की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं थाना प्रभारी आरआर कठेरिया थे, जो वर्तमान में अमरोहा जनपद में तैनात हैं। जनकपुरी थाने पर विकास दुबे से एसएसपी पूछताछ करने पहुंचे थे तो, उसने फिल्मी अंदाज में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पुलिस पर हमले के बाद हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
यह भी पता चला है कि विकास दुबे ने गिरफ्तारी से पहले देवबंद क्षेत्र में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी। उस समय भी विकास पर करीब 50 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
5 of 7
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद, मौके पर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
मामले में अधिवक्ता नीरज तिवारी ने विकास दुबे की जमानत के लिए पैरवी की थी। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के उपरांत अगस्त 2006 में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। अधिवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि विकास दुबे की जमानत हमने कराई थी, लेकिन उसके बाद मुकदमे में क्या हुआ, उसका उन्हें पता नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।