फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत में एलान, फिर सरेआम पत्नी को मार डाला, आरोपी पति ने बताई मर्डर के पीछे बड़ी वजह

Wed, 27 Mar 2019 11:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife in Meerut and police arrested the accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दोपहर के 12:30 बजे थे। वसीम सरेआम अपनी पत्नी पर चाकू से वार करता रहा। यह देखकर वहां भीड़ लग गई, लेकिन कोई महिला को बचाने नहीं आया। यदि वसीम को रोकने की कोई थोड़ी जहमत उठा लेता तो शायद नाहिदा की जान बच जाती। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पंचायत में पहले ही हत्या का एलान किया और फिर वारदात को अंजाम दिया। घटना यूपी के मेरठ जनपद की है।

Husband murdered wife in Meerut and police arrested the accused
मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

आरोपी वसीम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और जीजा पार्षद अकरम शाह के अवैध संबंधों की शिकायत मेहताब में होने वाली पंचायत कमेटी से की थी, लेकिन कमेटी ने भूसा मंडी अग्निकांड की जांच में फंसे लोगों को बचाने की बात कहते हुए उसे दिल्ली में होने वाली पंचायत में शिकायत करने की बात कही थी। वसीम का दावा कि उसने मेहताब और दिल्ली में होने वाली पंचायत में एलान किया था कि उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह पत्नी की हत्या कर देगा। आरोपी वसीम ने ऐसा ही किया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली है।

Husband murdered wife in Meerut and police arrested the accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बेवफाई कैसे बर्दाश्त करता 
आरोपी वसीम ने बताया कि उसकी किसी ने नहीं सुनी। पत्नी की बेवफाई वह कैसे बर्दाश्त करता। आरोपी ने दावा कि उसने खुद पत्नी व पार्षद को आपत्तिजनक हालत में देखा है। उसने कहा कि मुझे पत्नी को मारने का कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murdered wife in Meerut and police arrested the accused
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जो सामने आता, छोड़ता नहीं 
आरोपी ने कहा है कि उसके सामने कोई भी आता तो वह उसको नहीं छोड़ता। चाकू उसने मुर्गी का मीट बेचने वाले की एक दुकान से लिया था। वह पहले ही धमकी दे चुका था। वारदात करके वह टेंपो में बैठा और रेलवे रोड के थाने में पहुंच गया। उसको किसी ने टोकना भी मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन
Husband murdered wife in Meerut and police arrested the accused
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कहां था पुलिस अमला 
भूसा मंडी में आगजनी के बाद पुलिस फोर्स तैनात है। महताब तिराहे पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है। सवाल उठता है कि आखिर बुधवार को पुलिस अमला कहां था। आरोपी वारदात करके आसानी से थाने पर जाकर सरेंडर हो गया, लेकिन किसी को पता नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed