फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने की 10 भट्ठियां ध्वस्त, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Mar 2021 06:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Mar 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Excise department and police raid in two village of Hastinapur and to destroy raw liquor and see photos
पुलिस ने कार्रवाई की। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हस्तिनापुर पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत चुनाव के लिए अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब पांच हजार लीटर लहन और दस भट्ठियों को ध्वस्त किया है।

Excise department and police raid in two village of Hastinapur and to destroy raw liquor and see photos
पुलिस ने दस भट्ठियां नष्ट की - फोटो : amar ujala

ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को हस्तिनापुर थाना पुलिस और मवाना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से दोनों थानों की सीमाओं पर वीर नगर और प्रताप नगर के खादर क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान लगभग पांच हजार लीटर लहन और दस भट्ठियों ध्वस्त कर दिया। हालांकि पुलिस के हाथ कोई भी शराब माफिया नहीं लग सका।

Excise department and police raid in two village of Hastinapur and to destroy raw liquor and see photos
पुलिस ने दस भट्ठियां नष्ट की - फोटो : amar ujala

ग्राम पंचायत चुनाव से पहले ही पुलिस एक्शन मूड में आ गई है। पुलिस अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। गुरुवार को हस्तिनापुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और मवाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में दोनों थानों की पुलिस फोर्स ने हस्तिनापुर और मवाना सीमा पर बसें गांव वीर नगर और प्रताप नगर के जंगलों में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Excise department and police raid in two village of Hastinapur and to destroy raw liquor and see photos
पुलिस ने दस भट्ठियां नष्ट की - फोटो : amar ujala

पुलिस को बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग पांच लीटर लहन मिला, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली करीब 10 भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Excise department and police raid in two village of Hastinapur and to destroy raw liquor and see photos
पुलिस ने दस भट्ठियां नष्ट की - फोटो : amar ujala

बता दें कि मवाना, परीक्षितगढ़ सहित हस्तिनापुर के खादर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब का कारोबार किया जाता है। पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई के बावजूद भी देहात क्षेत्रों में ये कारोबार थम नहीं रहा है। पुलिस अधिकारियों के दावे भी फेल साबित हो रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed