फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में एनकाउंटर जारी: पुलिस-बदमाशों के बीच धांय-धांय, देखें- मुठभेड़ की ये ताजा तस्वीरें

Thu, 25 Jul 2019 04:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jul 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Shastri Nagar of Meerut district
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में स्थान: शास्त्रीनगर सेक्टर-9 में मकान नंबर 102, समय बुधवार रात के 9:30 बजे थे। मकान मालिक रिटायर्ड बैंक मैनेजर अनिल मखीजा मकान का ताला लगाकर मुंबई गए हुए थे। मकान की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदार कमल की थी। कमल 10 मिनट के लिए मकान से हटा तो तीन बदमाश घुस गए। कमल लौटा तो आसपास के लोगों ने मकान के अंदर से आवाजें आने की बात कही। कमल ने देखा तो अंदर बदमाश मकान खंगाल रहे थे। आगे तस्वीरों के साथ जानिए फिर क्या हुआ:-

Encounter between police and criminals in Shastri Nagar of Meerut district
लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर नौचंदी पुलिस भी पहुंच गई। कुछ ही देर में बदमाशों और पुलिस के बीच गोलियां चल गईं, जिसके बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई। पुलिस मकान में घुसी तो अंदर से एक घायल बदमाश को कंधे पर तो दूसरे को खींचते हुए निकली। यह नजारा शास्त्रीनगर में कई लोगों ने देखा।

Encounter between police and criminals in Shastri Nagar of Meerut district
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

भागने वाले थे, तभी आई पुलिस 
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि घेराबंदी होने के बाद बदमाश डर गए थे। वह भागने की फिराक में थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने उनको भागने का मौका नहीं दिया। वह बार-बार मकान के गेट पर आते थे और भीड़ को देकर पीछे हट जाते थे। बदमाशों के हाथों में हथियार थे, बावजूद लोग उनसे लोहा ले रहे थे। बदमाश भागने वाले ही थे, तभी ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बदमाशों को ललकार कर अंदर की तरफ ले गई। तभी अंदर से गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Shastri Nagar of Meerut district
घायल बदमाश से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों की पहले से थी नजर 
बताया गया कि अनिल पत्नी के साथ शिरडी दर्शन करने गए हुए हैं। तीन दिन से उनके मकान पर ताला लगा है। इसकी जानकारी बदमाशों को थी। बदमाशों ने सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। घर के बाहर चौकीदार है, बदमाशों को उसकी नजर से बचना था। वह खाना खाने जाएगा, तभी घर में घुस पाएंगे। बदमाशों ने ऐसा ही किया। चौकीदार हटा, तभी वह ताला तोड़कर मकान में घुसे। चौकीदार दस मिनट में वापस आ जाएगा, शायद इस बात की बदमाशों को जानकारी नहीं थी। बदमाश मकान खंगाल चुके थे।

विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Shastri Nagar of Meerut district
घटना की जानकारी लगने पर इकट्ठा हुए कॉलोनी के लोग - फोटो : अमर उजाला

हल्ला मचते ही लोग दौड़े  
लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान आदर्श सेवा समिति अध्यक्ष अनस चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ रोड से लौट रहे थे। बदमाश मकान में घुसे हैं, यह सुनकर अनस भी वहां रुक गए। अधिकारियों को अनस ने फोन पर जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का हौसला देखकर बदमाश डर गए। बदमाश वहां से जान बचाकर भागना चाहते थे। लेकिन उनको लोगों ने मौका नहीं दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed