फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 40 lakh siphoned off from the company in a boss scam

Lucknow News: बॉस स्कैम से कंपनी के 40 लाख रुपये उड़ाए

Fri, 30 Oct 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rs 40 lakh siphoned off from the company in a boss scam
बॉस स्कैम से कंपनी के 40 लाख रुपये उड़ाए
लखनऊ। साइबर ठगों ने बॉस स्कैम के जरिये बजरंग इंफ्रा इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के खाते से 40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पूरी रकम फ्रीज करा दी है।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कंपनी में उनके अलावा एक और निदेशक हैं। बुधवार दोपहर 12:27 बजे साइबर ठगों ने दूसरे निदेशक का मोबाइल हैक कर लिया। उनके व्हाट्सएप के जरिये कंपनी के बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा गया। संदेश में कंपनी के खाते से 40 लाख रुपये श्याम इंटरप्राइजेज के नाम पर ट्रांसफर करने को कहा गया था। रकम दिल्ली के शालीमार बाग स्थित बंधन बैंक की शाखा में भेजनी थी। अकाउंट विभाग के कर्मचारियों ने रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद विभाग ने जितेंद्र को इसकी जानकारी दी। उन्होंने दूसरे निदेशक से बात की तो पता चला कि उन्होंने कोई संदेश नहीं भेजा था। जितेंद्र ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की और साइबर क्राइम थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने पूरी रकम फ्रीज करा दी है। पुलिस टीम ठगों के बारे में सुराग जुटा रही है।
विज्ञापन


जानिए क्या होता है बॉस स्कैम

बॉस स्कैम साइबर ठगी का एक तरीका है, जिसमें जालसाज किसी कंपनी के सीईओ, प्रबंध निदेशक या अन्य अधिकारी का मोबाइल हैक कर लेते हैं। इसके बाद अधिकारी के व्हाट्सएप के जरिये कंपनी के अकाउंट विभाग को रकम ट्रांसफर करने का संदेश भेजते हैं। अधिकारी के मोबाइल से संदेश आने के कारण कर्मचारी उस पर संदेह नहीं करते और ठगों के खाते में रकम भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉस स्कैम से कैसे बचें

- अधिकारी के नाम से रकम ट्रांसफर करने का संदेश मिलने पर पहले फोन करके उसकी पुष्टि करें।
- अनजान नंबर से व्हाट्सएप या ईमेल पर आई एपीके फाइल न खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed