फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत... मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला, ये रही वारदात की बड़ी वजह

Wed, 26 Feb 2020 02:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Feb 2020 02:05 AM IST
सार

प्रेम विवाह के तीन साल बाद ही प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला। जानिए आरोपी युवक ने क्यों दिया वारदात को अंजाम...

विज्ञापन
Double Murder Case, Husband has murdered his wife and his daughter in kharkhodda of Meerut
मां-बेटी का फाइल फोटो और साइड में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मोनू और निशा के प्रेम विवाह का तीन साल में दुखद अंत हो गया। परिवार को दरकिनार करके दोनों ने शादी की थी। लेकिन मोनू की गलत संगत और शराब की लत ने परिवार को बर्बाद कर दिया। परिवार में चल रहा तनाव मोनू के अंदर जहर घोल रहा था। जिसके चलते मोनू ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। निशा के परिजनों का आरोप है कि मोनू और उसके परिवार वालों ने सुनियोजित साजिश करके मां-बेटे की हत्या की है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरी कहानी-

Double Murder Case, Husband has murdered his wife and his daughter in kharkhodda of Meerut
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में मोनू के घर पर एक रिश्तेदार की शादी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार सुबह वारदात के दौरान परिवार घर में ही मौजूद था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने ही निशा अपने मामा के घर पर रहती थी। वहीं पर मोनू की मुलाकात निशा से हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग चला और फिर शादी हो गई। निशा के परिजनों ने आपत्ति जता दी।

Double Murder Case, Husband has murdered his wife and his daughter in kharkhodda of Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद भी वे नहीं माने और दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े। दोनों परिवार के लोगों में तनाव की स्थिति बनी थी। मोनू को शराब पीने की लत थी। कई बार निशा ने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अब मोनू गलत संगत में पड़ गया था। उसको लोग ताने देने लगे थे कि प्रेम विवाह में उसने बहुत कुछ नुकसान पाया है। दोनों की शादी को डेढ़ साल हो गए और तभी से दंपती में कलह रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder Case, Husband has murdered his wife and his daughter in kharkhodda of Meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बेटी को साजिश करके मारा 

गांव कलंजरी निवासी तिलकराम के अनुसार बेटी निशा की दामाद और उसके ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या की है। प्रेम विवाह करने के बाद उसके पूरे परिवार ने निशा से पूरी तरह से रिश्ता ही तोड़ लिया था। इसका फायदा पति सहित ससुराल पक्ष ने उठाया। जहां पति सहित सास, ससुर व जेठ निशा से छुटकारा पाने के लिए उसे रोजाना प्रताड़ित करने लगे। आए दिन बेटी से मारपीट करते।

विज्ञापन
Double Murder Case, Husband has murdered his wife and his daughter in kharkhodda of Meerut
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंगलवार को बेटी की हत्या से पहले मोनू सहित पूरे परिवार ने एक कमरे में बैठकर सलाह की थी और बाद में बेटी की हत्या कर दी। पीड़ित तिलकराम ने पति मोनू, ससुर श्यौराज सिंह, सास जयवीरी व जेठ पप्पू को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed