{"_id":"5ced3405bdec22070b274388","slug":"bsp-leader-and-nephew-murdered-in-bijnor-at-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बदमाशों ने अपनाया ये शातिराना अंदाज, ऐसे किया बसपा नेता और भांजे का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्वीरें: बदमाशों ने अपनाया ये शातिराना अंदाज, ऐसे किया बसपा नेता और भांजे का मर्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनौर में बाइक से आए दो बदमाशों ने बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे शादाब पर नाइन एमएम पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर दोनों की हत्या कर दी। दोनों कांप्लेक्स में बैठे थे। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 6
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि बदमाश हाजी अहसान को मिठाई देने के बहाने कांप्लेक्स में घुसे और मिठाई के डिब्बे से पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। हाजी अहसान बडे़ प्रॉपर्टी डीलर भी थे। हत्या किसने और क्यों कराई है, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुटी है।
3 of 6
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी हाजी अहसान बसपा के नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी थे। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का बड़ा कारोबार था। मंगलवार दोपहर वह गुरुद्वारे के पास स्थित अपने गुरुनानक कांप्लेक्स के कार्यालय में सोफे पर बैठे थे। उनके पास उनका 25 वर्षीय भांजा शादाब भी बैठा था। पास में ही सोफे पर डॉ. अनवर आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आज दिन में करीब पौने तीन बजे दो बदमाश हाजी अहसान को मिठाई देने के लिए उनके कार्यालय में आए। दोनों ने कार्यालय में घुसते ही मिठाई के डिब्बे से पिस्टल निकाल कर हाजी अहसान और शादाब पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों कांप्लेक्स के बाहर खड़ी काले रंग की बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
हाजी अहसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घायल हाजी अहसान और उनके भांजे शादाब को आयशा अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। बिजनौर से भी जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अभी तक यह पता नहीं चला है कि हाजी अहसान और शादाब की हत्या कराने में किसका हाथ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।