मेरठ के केसरगंज अनाज मंडी में नमक व्यापारी और भाजपा नेता हितेश बंसल को गोली मारने के मामले में सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकप्रिय अस्पताल में एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों से जवाब मांग लिया। पूछा कि मेरठ में यह क्या हो रहा है। कानून व्यवस्था को क्या हो गया है। व्यापारी न घर में सुरक्षित है और न दुकान में। शास्त्रीनगर में सराफ की दुकान में दिनदहाड़े एक करोड़ की डकैती पड़ी। बदमाश शहर से आसानी से फरार हो गए और पुलिस सोती रही। न खुलासा हुआ और न बदमाश पकड़े। क्या शहर में इसी तरह से वारदात होती रहेंगी।
2 of 6
भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
केसरगंज में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सुरक्षा के दावों पर प्रश्न चिह्न लग गया। हितेश बंसल को गंभीर हालत में लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई भाजपाई और व्यापारी पहुंच गए थे।
3 of 6
घटना के बाद इकट्ठा हुए व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी एएन सिंह और एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गोली लगने की घटना भरे बाजार में हुई और एसओ रेलवे रोड को सूचना नहीं मिली।
4 of 6
एसएसपी से सवाल जवाब करते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने एसओ रेलवे रोड को वारदात की सूचना दी। उसके बाद भी एसओ की नींद नहीं टूटी और न ही वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश कराई। अपने अधिकारियों को सूचना न देना और बदमाशों की घेराबंदी न करना एसओ की घोर लापरवाही है। इससे पूरे महकमे पर सवाल उठ रहे हैं। एसओ को खुद ही पुलिस लाइन में अपनी आमद करा देनी चाहिए।
5 of 6
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वायरलेस सेट का क्या फायदा
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अफसरों से पूछा कि इन वायरलेस सेट का क्या फायदा। घटना होती है और पुलिस अलर्ट नहीं रहती। क्या पुलिस केवल हापुड़ अड्डा चौराहे पर ही ड्यूटी कर पूरे शहर की सुरक्षा कर लेगी। इन वायरलेस सेटों को पुलिस लाइन में जमा करा देना चाहिए।