उत्तर प्रदेश में बदमाशों की शामत आ गई है। सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है। जबकि अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। अगली स्लाइडों में देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें-
2 of 5
मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर थाना मंडी क्षेत्र में सकलापुरी रोड पर सोमवार देर रात मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश आबाद ढेर हो गया। जबकि एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक आरक्षी घायल हो गए। मारा गया बदमाश दस साल से फरार चल रहा था। बदमाश के कब्जे से 0.32 बोर की दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई।
3 of 5
जानकारी देते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना मंडी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि सकलापुरी रोड पर एक बाग में कुछ हथियारबंद बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
4 of 5
इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
सीओ प्रथम रजनीश कुमार, थाना मंडी प्रभारी आदेश कुमार त्यागी एवं अभिसूचना विंग प्रभारी जर्जार हुसैन पुलिस टीम के साथ बाग में पहुंचे। वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश आबाद पुत्र लखमीरा निवासी दतौली मुगल थाना फतेहपुर सहारनपुर गोली लगने से घायल हो गया। अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
5 of 5
मौके पर पहुंचे एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बदमाशों की फायरिंग में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और आरक्षी कुनाल मलिक घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम रजनीश उपाध्याय और उप निरीक्षक जर्रार हुसैन की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/