पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने मेरठ की सड़क पर सरेआम की गुंडागर्दी, इतनी सी बात पर हुआ था विवाद
जब यशवर्द्धन बस से उतर रहा था तो तभी पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार अपनी कार लेकर वहां पहुंचे। रास्ते में स्कूल बस खड़ी होने के चलते प्रवीण बार-बार अपनी गाड़ी का होर्न बजाने लगे। आरोप है कि स्कूल बस हटने में थोड़ी सी देर होने पर गाड़ी से उतरे पीके ने दीपक शर्मा के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
पीके को रात आठ बजे थाने पर बुलाया
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार दीपक ने टीपीनगर थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर प्रवीण कुमार को रात आठ बजे थाने पर बुलाकर बयान दर्ज किए गए। पीके का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। रविवार को दोनों पक्षों को फिर से थाने बुलाया गया है।
पीके के व्यवहार को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी
पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार को देखने के लिए कभी लोगों की भीड़ उमड़ती थी। लेकिन टीपी नगर के लोग शनिवार को हुई घटना के बाद उन पर गुंडागर्दी करने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगा रहे हैं। पीके पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर लोगों ने टीपी नगर थाने में हंगामा कर कार्रवाई करने की मांग की।
बागपत रोड स्थित मुल्ताननगर में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार परिवार के साथ रहते हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद पीके इस समय होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। स्कूल बस न हटाने पर पीके पर पिता-पुत्र से मारपीट करने के आरोपों पर पीड़ित परिवार में भी आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि पीके इससे पहले भी अभद्रता कर चुके हैं। कई बार ठेला लगाने वालों से भी अभद्रता के आरोप लगे।