{"_id":"5878b9df4f1c1b7840ba9494","slug":"court-order-on-operation-jcb-has-been-destroyed-by-70-million-wine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नालियों में बही 70 लाख की शराब, लोग बोले-साहब, इतनी मंहगी शराब तो बांट दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों में बही 70 लाख की शराब, लोग बोले-साहब, इतनी मंहगी शराब तो बांट दो
Fri, 13 Jan 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
70 लाख की शराब नष्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में आबकारी कार्यालय स्थित गोदाम में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर लाखों रुपये की शराब को नष्ट कर दिया गया। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब की पेटियों को जमीन पर रखकर जेसीबी मशीन से तोड़ी गई। कई घंटे तक चली कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा। इस दौरान शराब नालियों में बहती रही।
आबकारी अधिकारी प्रदीप दूबे ने बताया कि बताया कि आबाकारी विभाग की टीम ने एक सितंबर से लेकर 31 दिसंबर तक 2200 पेटी अलग अलग ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी थी। यह शराब अलग हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा और अलग अलग राज्यों की थी। शराब को आबकारी विभाग के कार्यालय के गोदाम में रखा गया था। इसके अलावा बरामद की गई छह हजार लीटर कच्ची शराब भी गोदाम में रखी गई थी। कोर्ट ने शराब को नष्ट करने के निर्देश दिए गये थे। शुक्रवार को गोदाम के बाहर कार्यालय परिसर के एक हिस्से में जेसीबी से बुलाकर शराब को नष्ट कराया गया। भारी मात्रा में शराब नष्ट होती देखकर जहां लोगों की भीड़ लग गई, वहीं आने जाने वाले लोगों को भी दुर्गन्ध आने लगी। कुछ लोगों ने पूछा तो पता चला कि नाले में शराब बह रही है। शरबा को नष्ट किया जा रहा है।
साहब इतनी मंहगी शराब तो बांट दो
2 of 2
पुलिस ने जब्त की शराब
इस दौरान रिक्शा चालक और अन्य लोग भी शराब की पव्वे,और बोतल लेने के लिए जुट गये पुलिसकर्मियों से कहा कि इतनी मंहगी शराब को बांट दो। कम से कम शराब नाली में तो नहीं बहेगी। बाद में जिला आबकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि शराब नष्ट करते समय बाहरी लोग न घुसें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।