कोरोना वार्ड: किसी से मिलना तो दूर, दरवाजे छूने की भी इजाजत नहीं, 50 कदम की दूरी पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी
गेट पर नोटिस लगा हुआ था कि यहां किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं है। गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड हरि ने दूर से इशारा करते हुए कहा की नजदीक मत आइए।
उनके अलावा यहां किसी का अंदर आना तो दूर, बल्कि दीवार छूने तक की भी इजाजत नहीं है। कोई भी कर्मचारी गेट नहीं छू सकता। किसी भी मरीज के पास मोबाइल फोन नहीं है और न ही परिवार के सदस्य को बात करने की अनुमति। दिन में तीन बार यहां सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है।
डाॅक्टर ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे हैं, पर एक खतरा बना हुआ है कि पता नहीं कब कोरोना की चपेट में आ जाएं। परिवार के लोगों से भी मिलना नहीं हो रहा, हर कदम पर सावधानी बरती जा रही है।
कोरोना वार्ड के दूसरे गेट पर भी 108 एम्बुलेंस तैनात खड़ी थी। एम्बुलेंस स्टाफ अलर्ट था कि न जाने कहां अचानक से जाना पड़ जाए। दोनों गेट पर 4-4 सुरक्षा कर्मी तैनात थे।
अंदर जो मरीज भर्ती हैं उनके बेड सामान्य दूरी पर बताए गए। 24 घंटे ड्यूटी कर यहां कर्मचारियों में एक खौफ नजर आया कि पता नहीं कौन कब कोरोना की चपेट में आ जाए।