फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस का कहर: 50 हजार टन बासमती का निर्यात अटका, कई अन्य देशों में भी मांग में गिरावट

Thu, 05 Mar 2020 12:30 PM IST
Dimple Sirohi मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Mar 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Corona virus havoc: fifty thousand tons of basmati rice exports stalled From Meeerut
भारतीय बासमती चावल - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस ने अब कृषि क्षेत्र में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहले अमेरिका और ईरान में हुए विवाद के चलते भारतीय बासमती का निर्यात अटका हुआ था। अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार फिर से शुरू होने से पहले ईरान को होने वाले 50 हजार टन के बासमती निर्यात पर रोक लग गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो निर्यातकों और किसानों को आगे भी भारी नुकसान उठाना पडे़गा।


 
Corona virus havoc: fifty thousand tons of basmati rice exports stalled From Meeerut
बासमती चावल - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका और ईरान में हुए विवाद ने पहले ही बासमती के निर्यात पर काफी असर डाला था। कई महीने तक निर्यात रुका हुआ था। निर्यातक व किसान परेशान थे। अब फरवरी और मार्च के लिए करीब 50 हजार टन के निर्यात का आर्डर ईरान से मिला था। जिसे पूरा करने में निर्यातक लगे थे। लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते बासमती का निर्यात अटका तो बाजार में दाम भी पिछले पंद्रह दिनों से लगातार गिरते जा रहे हैं।       जिससे निर्यातकों और किसानों की नींद उड़ी हुई है। 

Corona virus havoc: fifty thousand tons of basmati rice exports stalled From Meeerut
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान - फोटो : अमर उजाला

इन देशों में जाता है बासमती 
सऊदी अरब, इराक, ईरान, कुवैत, ओमान, तुर्की, कनाडा, बेल्जियम, इटली, फ्रांस, मलयेशिया, सीरिया, साउथ अफ्रीका, अलजीरिया, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्वीडन, जर्मनी, इजराइल, बहरीन, आस्ट्रेलिया, जॉर्डन, नीदरलैंड, लेबनान, सिंगापुर, जापान, रूस समेत करीब 165 देशों में बासमती निर्यात होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona virus havoc: fifty thousand tons of basmati rice exports stalled From Meeerut
basmati rice - फोटो : अमर उजाला
बासमती के दामों गिरावट 
15 फरवरी 2020 को ये थे दाम (रुपये में)

प्रजाति              पहले                 अब
पूसा 1121    2900 से 2920     2400 से 2430
पूसा 1509      2470 से 2500    2110 से 2130
विज्ञापन
Corona virus havoc: fifty thousand tons of basmati rice exports stalled From Meeerut
पिछले वर्ष का निर्यात 
वर्ष 2018-19    14.83 लाख टन 
वर्ष 2019-20    7.8 लाख टन 

देश    प्रतिशत 
ईरान    21.7 
स.अरब     20  
यूएई    10.5  
इराक    10.4 
यूरोप    9
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed