फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: इस कारोबारी ने मेरठ को कोरोना के कुचक्र में झोंका, एक हजार लोगों की करनी पड़ सकती है जांच

Sun, 29 Mar 2020 12:42 AM IST
कपिल kapil अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Mar 2020 12:42 AM IST
सार

महाराष्ट्र के अमरावती के क्राकरी कारोबारी ने मेरठ को कोरोना के कालचक्र में झोंक दिया है। 

विज्ञापन
Corona News Update, corona disease has spread to four people in family by one person in Meerut
इलाकों को सील किया गया - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के अमरावती के क्राकरी कारोबारी ने मेरठ को कोरोना के कालचक्र में झोंक दिया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और इसके कालचक्र को तोड़ने के लिए 1000 से ज्यादा लोगों से संपर्क करना पड़ सकता है। अमरावती से ही उसे बुखार आ रहा था। वहां भी लोगों के संपर्क में आया होगा।

Corona News Update, corona disease has spread to four people in family by one person in Meerut
इलाकों को सील किया - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा ट्रेन से चलकर मेरठ तक आया। यहां एक शादी समारोह में हिस्सा लिया, मस्जिद में नमाज पढ़ी। इलाज कराने के लिए तीन अस्पतालों में भी गया था। अकेले मेरठ में ही कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में 200 से ज्यादा लोगों के आने की बात सामने आ रही है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए मरीज से मिलने वालों की चेन तोड़ना बहुत जरूरी है।

Corona News Update, corona disease has spread to four people in family by one person in Meerut
इलाकों को सैनि - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके लिए महाराष्ट्र के अमरावती के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क करेगी, ताकि मरीज वहां कहां रहता था, किस- किस के संपर्क में रहता था, इसके घर को भी सैनिटाइज कराया जाएगा। उन गली, मोहल्ले के लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। उनकी तबीयत कैसी है। इसके अलावा यह जिन दो ट्रेनों से आया, किस बोगी में था, कहां से चढ़ा था, कहां तक आया था। उन बोगी में कौन- कौन लोग सवार थे, उनकी भी लिस्ट निकाली जाएगी। उनमें कोई संक्रमित तो नहीं है, उनमें अगर कोई संक्रमित है तो वह किन लोगों से मिला था। इसकी पड़ताल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona News Update, corona disease has spread to four people in family by one person in Meerut
इलाकों को सील किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शास्त्री नगर, हुमायूं नगर, सोहराब गेट के सराय बहलीम, भगत सिंह मार्केट, जिस शादी में शामिल हुआ, जिस मस्जिद में नमाज पढ़ी। वहां जिन- जिन से मिला, उन लोगों से संपर्क किया जाएगा। उनमें लक्षण देखे जाएंगे, अगर किसी में लक्षण होंगे तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अगर इन लोगों से संपर्क करने के बाद इनमें से किसी को कोरोना की पुष्टि होती है तो फिर वह किन लोगों से मिला है उसकी भी पूरी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
Corona News Update, corona disease has spread to four people in family by one person in Meerut
इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

चेन को ब्रेक करना जरूरी 
दरअसल इस तरह एक चेन बन जाती है और इसको ब्रेक करना पड़ता है। इसको ब्रेक किए बिना इस महामारी को रोक पाना मुमकिन नहीं है। मेरठ में करीब 200 लोगों की पड़ताल करनी पड़ेगी। फिलहाल इस सूची में 70 से ज्यादा लोगों की पहचान हो गई है। इनमें 50 से ज्यादा लोग इसके रिश्तेदार हैं। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया गया है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर परेशान है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने लोगों से अपील की है कि यह मरीज जिन- जिन लोगों के संपर्क में रहा है जब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम उन तक पहुंचे वह खुद को घर में ही आइसोलेट रखें। घर के बाहर कतई ना निकलें। ऐसे लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम से खुद भी संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed