फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण: नैनीताल के नितिन को बना दिया था अली हसन, मौलाना की गिरफ्तारी के बाद खुले बड़े राज, सहारनपुर भी पहुंची थी एटीएस

Wed, 22 Sep 2021 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Sep 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Conversion: Nitin from Nainital was converted as Ali Hasan, ATS also raided in Saharanpur before Maulana kaleem siddiqui was arrested
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

धर्मांतरण का देशव्यापी सिंडिकेट चलाने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को यूपी एडीजी कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार और एटीएस के निरीक्षक जीके गोस्वामी ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले में बड़े खुलासे किए हैं। बताया गया कि मौलाना की गिरफ्तारी से पहले एटीएस ने सहारनपुर के सरसावा में भी एक धार्मिक स्थल में छापा मारा था। हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते नजर आए।  



यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एटीएस की जांच में सामने आया है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित अन्य देशों से फंडिंग के जरिए 3 करोड़ रुपये मिले। वहीं उत्तर प्रदेश एटीएस महानिरीक्षक जीके गोस्वामी ने बताया कि धर्मांतरण के देशव्यापी सिंडिकेट चलाने वाले मौलाना कलीम ने भारत में तकरीबन एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराया। धर्मांतरण से जुड़े इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी छानबीन करने के बाद मामले में रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगी।  


 

Conversion: Nitin from Nainital was converted as Ali Hasan, ATS also raided in Saharanpur before Maulana kaleem siddiqui was arrested
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र में भी छापा मारा। सरसावा के एक धार्मिक स्थल पर टीम पहुंची थी और जांच पड़ताल कर लौट गई। वहीं चंद घंटे बाद ही टीम ने मेरठ में मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सहारनपुर के स्थानीय पुलिस अधिकारी टीम की छापेमारी की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।

 
Conversion: Nitin from Nainital was converted as Ali Hasan, ATS also raided in Saharanpur before Maulana kaleem siddiqui was arrested
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला

नितिन को बना दिया था अली हसन 
मौलाना की गिरफ्तारी के बाद धर्मांतरण के मामले में यह भी सामने आया कि नैनीताल के रहने वाले नितिन पंत को धर्म परिवर्तन कराकर अली हसन बना दिया गया था। नितिन पंत जुलाई माह में सहारनपुर आया था, जहां हिंदू संगठन के पदाधिकारी निपुण भारद्वाज को अपनी समस्या बताई। निपुण भारद्वाज ने उनकी समस्या जानने के बाद इस मामले में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कार्रवाई कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Conversion: Nitin from Nainital was converted as Ali Hasan, ATS also raided in Saharanpur before Maulana kaleem siddiqui was arrested
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

नितिन पंत ने बताया था कि वह नौकरी के सिलसिले में राजस्थान गया था। वहां दूसरे समुदाय के लोगों ने लालच देकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और फिर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद उस पर अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तित कर इस्लाम कबूल कराने का दबाव बनाया जाता था। 


 
विज्ञापन
Conversion: Nitin from Nainital was converted as Ali Hasan, ATS also raided in Saharanpur before Maulana kaleem siddiqui was arrested
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

नितिन पंत ने यह भी बताया था कि उसको मुजफ्फरनगर जनपद के एक धार्मिक स्थल में इस्लामी तौर तरीके सिखाने के लिए रखा गया था। उसके बाद सहारनपुर जिले के कोटा गांव स्थित मदरसे में पढ़ाने के लिए भेजा गया था। इस मामले को भी मौलाना की बड़ी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed