फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभर में सुर्खियां बना एसपी का वायरल वीडियो, प्रियंका ने उठाया सवाल तो बचाव में आईं उमा भारती

Sat, 28 Dec 2019 07:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Dec 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Controversy video viral of SP City Akhilesh Narayan in country but Uma Bharti has supported
एसपी सिटी का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो शनिवार को पूरे देशभर में वायरल हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद दिग्गज नेताओं के बीच भी बहस छिड़ गई। जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एसपी सिटी के वारयल वीडियो को लेकर सवाल खड़ें किए हैं। तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एसपी सिटी का समर्थन किया है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

Controversy video viral of SP City Akhilesh Narayan in country but Uma Bharti has supported
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।' 'भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।'

Controversy video viral of SP City Akhilesh Narayan in country but Uma Bharti has supported
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

उमा भारती ने किया समर्थन

उमा भारती ने मेरठ के एसपी सिटी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बाहर जाने की सलाह देने वाले एसपी सिटी ने अच्छा काम किया और मैं उनके साथ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversy video viral of SP City Akhilesh Narayan in country but Uma Bharti has supported
एसपी सिटी का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

वहीं एसपी सिटी ने सफाई देते हुए कहा कि जो कुछ भी वीडियो में सुना गया है वह प्रदर्शनकारियों के उस समूह को जवाब था जो पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगे रहे थे।

विज्ञापन
Controversy video viral of SP City Akhilesh Narayan in country but Uma Bharti has supported
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

एडीजी ने बताया साजिश का हिस्सा

मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने भी एसपी का बचाव करते हुए कहा है कि वायरल हुई वीडियो बीते 20 दिसंबर को मेरठ शहर में हुए उपद्रव के बाद की है। उन्होंने बताया कि इसमें तथ्य यह है कि वहां भारत विरोधी एवं पड़ोसी देश जिंदाबाद के नारे लग रहे थे और कुछ लोग पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के आपत्त्तिजनक पर्चे बांट रहे थे। 

वहीं सूचना पर एसपी सिटी एवं एडीएम सिटी मौके पर गए थे। उन्होंने उपद्रवियों से कहा था आप जाना चाहते हैं तो कहीं भी जाए लेकिन यहां उपद्रव ना करें। उन्होंने कहा कि घटना के एक सप्ताह बाद इस तरह के वीडियो वायरल होना विशेषकर जब कल शुक्रवार को शांति थी, एक साजिश का हिस्सा है ताकि यहां के हालात सामान्य ना हो पाएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed