फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साीएम योगी आज मेरठ में : पैरालंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में मेरठ ने बिछाए पलक-पांवड़े, देखें स्वागत की तस्वीरें

Thu, 11 Nov 2021 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Nov 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi in Meerut today: Paralympic and city decorated in honor of disabled players
meerut news, sports news - फोटो : Amar Ujala Meerut

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 17 पैरालंपिक विजेताओं का सम्मान करेंगे। प्रदेशभर से दो हजार से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी समारोह में शामिल होने शहर में पहुंचे हैं। वहीं समारोह के दौरान सीएम यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  



हाथों में तिरंगा... जुबां पर भारत माता के जयकारे। देशभक्ति की धुन के बीच हमें तुम पर नाज है... हमें तुम पर नाज है। पैरालंपिक के सितारों मेरठ में तुम्हारा स्वागत है। फूलों गुब्बारों रंगोली से सजे चौराहों पर हर तरफ मेरठ में यही आवाज सुनाई दे रही है। इस भव्य स्वागत से पैरालंपिक सितारे गदगद हैं। बसों से पैरालंपिक खिलाड़ियों का काफिला मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय की तरफ चल पड़ा है।

CM Yogi in Meerut today: Paralympic and city decorated in honor of disabled players
चौराहों पर स्वागत में खड़े स्टूडेंट्स - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ शहर के हर चौराहे पर स्कूली बच्चे उनका अभिवादन कर रहे हैं। मेरठ की ऐसी मेहमान नवाजी ताउम्र नहीं भूल पाएंगे पैरालंपिक खिलाड़ी। उधर, दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में 10 स्कूलों के बच्चे संस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति देनें पहुंचे हैं।


 
CM Yogi in Meerut today: Paralympic and city decorated in honor of disabled players
चौराहों पर स्वागत में खड़े स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से साढ़े 11 बजे कृषि विवि पहुंचेंगे। समारोह के लिए पैरालंपिक विजेता और प्रदेश के सभी जिलों से एक हजार से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भी बुधवार रात में ही शहर में पहुंच गए हैं। इनके स्वागत में खेलनगरी के चौराहे खासतौर पर सजाए गए हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के दिव्यांग खिलाड़ी सुबह नौ बजे तक समारोह स्थल पहुंच जाएंगे। इस दौरान शहर में जगह-जगह स्कूली बच्चे बैंड और पुष्पवर्षा से खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi in Meerut today: Paralympic and city decorated in honor of disabled players
चौराहों पर स्वागत में खड़े स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री उपेंद्र तिवारी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार ने भी तैयारियों का जायजा लिया। सभी विधायकों, मोर्चे के अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह मोदीपुरम में आईआईएफएसआर संस्थान में व भाजपा की पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारियों आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे।  

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed