मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 17 पैरालंपिक विजेताओं का सम्मान करेंगे। प्रदेशभर से दो हजार से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी समारोह में शामिल होने शहर में पहुंचे हैं। वहीं समारोह के दौरान सीएम यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
हाथों में तिरंगा... जुबां पर भारत माता के जयकारे। देशभक्ति की धुन के बीच हमें तुम पर नाज है... हमें तुम पर नाज है। पैरालंपिक के सितारों मेरठ में तुम्हारा स्वागत है। फूलों गुब्बारों रंगोली से सजे चौराहों पर हर तरफ मेरठ में यही आवाज सुनाई दे रही है। इस भव्य स्वागत से पैरालंपिक सितारे गदगद हैं। बसों से पैरालंपिक खिलाड़ियों का काफिला मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय की तरफ चल पड़ा है।
2 of 4
चौराहों पर स्वागत में खड़े स्टूडेंट्स
- फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ शहर के हर चौराहे पर स्कूली बच्चे उनका अभिवादन कर रहे हैं। मेरठ की ऐसी मेहमान नवाजी ताउम्र नहीं भूल पाएंगे पैरालंपिक खिलाड़ी। उधर, दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में 10 स्कूलों के बच्चे संस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति देनें पहुंचे हैं।
3 of 4
चौराहों पर स्वागत में खड़े स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से साढ़े 11 बजे कृषि विवि पहुंचेंगे। समारोह के लिए पैरालंपिक विजेता और प्रदेश के सभी जिलों से एक हजार से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भी बुधवार रात में ही शहर में पहुंच गए हैं। इनके स्वागत में खेलनगरी के चौराहे खासतौर पर सजाए गए हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के दिव्यांग खिलाड़ी सुबह नौ बजे तक समारोह स्थल पहुंच जाएंगे। इस दौरान शहर में जगह-जगह स्कूली बच्चे बैंड और पुष्पवर्षा से खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे हैं।
4 of 4
चौराहों पर स्वागत में खड़े स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री उपेंद्र तिवारी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार ने भी तैयारियों का जायजा लिया। सभी विधायकों, मोर्चे के अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह मोदीपुरम में आईआईएफएसआर संस्थान में व भाजपा की पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारियों आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें