फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिर...सीने और पेट में मारीं गोलियां, कत्ल करने से पहले कपड़ा व्यापारी संग दोस्तों ने किया ये काम; फिर मारा

Fri, 03 Oct 2025 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Oct 2025 11:53 AM IST
सार

मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या उसके दोस्तों ने की थी। दोस्त जुलकमर वायरल फोटो में आदिल को पिस्टल से गोली मारता दिख रहा है। कपड़ा विक्रेता हत्याकांड के दो आरोपियों पर 25 हजार इनाम घोषित कर दिया गया है। पांच टीमें दोनों की तलाश में जुटीं हैं।

विज्ञापन
Cloth vendor murder case Viral photo shows Adil friend Zulkar shooting him with pistol
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव नरहाड़ा के जंगल में कपड़ा विक्रेता आदिल (25) की तीन गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। हत्या की वारदात का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दहशत फैलाई गई। फोटो में आदिल को गोली मारने वाले युवक की पहचान उसके दोस्त जुलकमर के रूप में हुई है।

मंगलवार को हमजा की बाइक पर आदिल देखा गया था। उसके साथ जुलकमर भी था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने ही आदिल की हत्या की है। दोनों पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। हत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
Cloth vendor murder case Viral photo shows Adil friend Zulkar shooting him with pistol
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई फाजिल ने हमजा, जुलकमर के अलावा कॉलोनी के इमरान, सलमान, नवाब, शावेज, इकबाल के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है। लोहियानगर थाने की दो, सर्विलांस, स्वाट के अलावा लिसाड़ी गेट थाने की टीम को भी लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
Cloth vendor murder case Viral photo shows Adil friend Zulkar shooting him with pistol
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पानी की हौद पर मिला था शव
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधने वाली गली का रहने वाला कपड़ा विक्रेता आदिल मंगलवार से लापता था। बुधवार सुबह उसका शव नरहाड़ा से बिजली बंबा बाईपास जाने वाली सड़क से करीब 200 मीटर अंदर चकरोड किनारे नरहाड़ा के किसान उपदेश बैंसला के नलकूप पर पानी की हौद पर मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloth vendor murder case Viral photo shows Adil friend Zulkar shooting him with pistol
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गोली मारने वाले युवक की पहचान
उसकी तीन गोलियां मारकर हत्या की गई थी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वायरल फोटो सही है। फोटो में नीचे पड़े आदिल को पिस्टल से गोली मारने वाले युवक की पहचान उसके दोस्त जुलकमर के रूप में हुई है। जुलकमर और हमजा दोनों आदिल के दोस्त हैं।

विज्ञापन
Cloth vendor murder case Viral photo shows Adil friend Zulkar shooting him with pistol
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोस्तों ने ही आदिल की हत्या की है। खुलासे के लिए अब पांच टीम लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed