फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पुलिस चौकी में उड़ीं कानून की धज्जियां, पहले पी शराब फिर कहासुनी के बाद चले चाकू, दो सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 01 Aug 2022 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Aug 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Clash Between police Constables in in police post kankarkhera Meerut, SSP takes Action
meerut police - फोटो : अमर उजाला

जनता को कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस स्वयं कानून का पालन करना भूल गई। शनिवार देर रात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की योगीपुरम पुलिस चौकी पर शराब पार्टी के बाद दो सिपाहियों के बीच हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। चाकूबाजी में एक सिपाही घायल हो गया। इसका वीडियो बनाकर एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पहले तो पुलिस मामले को दबाती रही। लेकिन, वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना को भी हटा दिया है। उन्हें साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। पहले दोनों सिपाही किराये पर साथ रहते थे। वहां भी इनके बीच में कई बार विवाद हुआ।



योगीपुरम पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ओजस्वी मलिक और दीपक मलिक में शनिवार देर रात शराब पार्टी के बाद किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी।

Clash Between police Constables in in police post kankarkhera Meerut, SSP takes Action
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सिपाही ओजस्वी ने अपने कुछ साथियों को फोन कर चौकी पर बुला लिया और सिपाही दीपक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। अन्य सिपाहियों ने बीचबचाव का प्रयास किया। एक सिपाही ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। रात में ही घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने दीपक को अस्पताल में उपचार दिलाया।

Clash Between police Constables in in police post kankarkhera Meerut, SSP takes Action
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर तक पुलिस इस प्रकरण को छुपाती रही। इस बीच घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो दोनों सिपाहियों पर विभागीय जांच बैठाते हुए लाइन हाजिर कर दिया। थाना पुलिस मारपीट के दौरान धक्का लगने से चारपाई का कोना दीपक को लगने की बात कह रही है। दोनों सिपाहियों में से किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Clash Between police Constables in in police post kankarkhera Meerut, SSP takes Action
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

चौकी में उड़ती रही कानून की धज्जियां
योगीपुरम पुलिस चौकी पर शनिवार रात शराब पार्टी के बाद सिपाहियों में हुई मारपीट के दौरान कानून की धज्जियां उड़ती रही। सिपाही पर अपने साथियों को बुलाकर मारपीट व चाकूबाजी करने के आरोप लगे। परंतु, इसके बावजूद थाना पुलिस प्रकरण पर पर्दा डालने में जुटी रही। कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद कानून को तोड़ती रही।

विज्ञापन
Clash Between police Constables in in police post kankarkhera Meerut, SSP takes Action
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

थानेदार बोले
दोनों सिपाहियों पर विभागीय जांच बैठा दी है। चाकू से हमला नहीं किया गया है। धक्का लगने से दीपक गिर गया था। चारपाई का किनारा लगने से उसे चोट लगी है। दोनों को अधिकारियों के आदेश पर लाइन हाजिर कर दिया है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा कार्रवाई होगी। -सुबोध कुमार सक्सेना, थाना प्रभारी, कंकरखेड़ा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed