मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में बुधवार को सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। सीओ कैंट/एएचटीयू संजीव देशवाल ने छापा मारकर होटल के दो संचालकों, चार ग्राहकों और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
मेरठः पॉश इलाकों की कई कोठियों में चलते हैं सेक्स रैकेट, होटल में डेढ़ साल से हो रहा था देह व्यापार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ के अनुसार होटल से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि होटल मैनेजर अशोक और संजय करीब डेढ़ साल से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे। होटल में ऑन डिमांड लड़कियां बुलाई जाती थीं।
होटल मालिक विनोद अरोड़ा समेत नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। होटल के दो कमरों से 7 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
शराब और अय्याशी का अड्डा साहिल होटल
सेंट्रल मार्केट के साहिल होटल में जिस तरह से पुलिस ने देह व्यापार बेनकाब किया है, उससे शहर के होटलों की पोल खुलने लगी है।
सीओ के अनुसार होटल मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि होटल में जहां लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जाता था तो रात में होटल में शराब और अय्याशी की महफिल सजती थी।
एक व्यापारी नेता भी होटल में शराब पार्टी में शामिल होता था। युवतियों से डांस कराया जाता था। होटल ऊपरी मंजिल पर है और नीचे व्यापारियों की दुकानें हैं। इसलिए होटल मैनेजर की इजाजत के बिना कोई भी ऊपर नहीं घुस सकता था।
व्यापारी नेताओं का यहां हस्तक्षेप रहता है। सेंट्रल मार्केट के कुछ व्यापारी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों पर दबाव बनाते रहते थे।
रेडलाइट एरिया में कोठे बंद होने के बाद शहर के होटलों व कोठियों में सेक्स रैकेटों के लगातार खुलासे हो रहे हैं। इतना ही नहीं, लड़कियों के ऑनलाइन फोटो उपलब्ध कराए जाते हैं और उनके रेट तक बताए जा रहे हैं।
बुधवार को सेंट्रल मार्केट में होटल साहिल में सेक्स रैकेट चलता मिला। इस होटल का भी अमर उजाला ने स्टिंग किया, जिसमें होटल मैनेजर लड़कियों की सौदेबाजी कर रहा है।