सहारनपुर पुलिस ने शहर के पॉश इलाके नवीन नगर स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मकान पर छापा मारकर पुलिस ने चार युवकों एवं सात युवतियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियां और पांच युवक फरार हो गए। आरोपियों के पास से नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मकान में बना रखे थे छोटे-छोटे केबिन, पुलिस को चकमा देकर भाग निकली संचालिका
मंगलवार शाम लगभग पांच बजे सदर कोतवाली पुलिस को मोहल्ला नवीन नगर में ट्रांसफार्मर के निकट एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। जिस पर सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत, महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह तथा उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह ने टीम के साथ मकान पर छापा मारा। छापा लगते ही मकान में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मकान से युवतियां और युवक निकलकर भागने लगे। पुलिस ने चार युवकों को युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
मकान से कुल चार युवक और सात युवतियों को पकड़ा गया, जबकि तीन युवतियां और पांच युवक फरार होने में कामयाब हो गए। सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवकों में अनूप, शेखर निवासी ग्राम जानखेड़ा, धर्मेंद्र निवासी अंबेहटा चांद तथा निशांत निवासी कांशीराम कालोनी शामिल हैं, जबकि युवतियों में एक युवती चंडीगढ़ की है।
एक युवती रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के एक गांव की है, एक युवती देहात कोतवाली के एक गांव की है। चार युवतियां शहर के अलग-अलग मोहल्लों की हैं। पकड़ी गईं युवतियों को नारी निकेतन भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों रुपये की नकदी एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
मकान में बना रखे थे छोटे-छोटे केबिन
सीओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि जिस मकान में छापा मारा है, उस मकान में छोटे-छोटे केबिन बना रखे हैं। इन केबिनों में ही युवकों के साथ युवतियों को भेजा जाता था। लगभग आधा दर्जन केबिन मकान में मिले हैं। फिलहाल मकान पर ताला लगा दिया गया है। मकान मालकिन फरार हो गई है।
केबिन का किराया 600 रुपये प्रति घंटा, लड़की के दो हजार
गिरफ्तार किए गए एक युवक ने बताया कि मकान मालकिन ने केबिन के और लड़की के अलग से पैसे निर्धारित कर रखे थे। लड़की अपने साथ लाने पर केबिन के 600 रुपये एक घंटे के लेती थीं, जबकि लड़की उपलब्ध कराने पर दो से तीन हजार रुपये लेती थी।