मेरठ के सदर थानाक्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को बेहरहमी से पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमिका ने भाई से प्रेमी की जिंदगी के भीख मांगी, वह उसके पांव पकड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन भाइयों को जरा भी तरस नहीं आया और बहन के प्रेमी को उसकी आंखों के सामने ही मौत की नींद सुला दिया।
वारदात को अंजाम देकर आरोप भाई फरार हो गया। वहीं प्रेमिका का रो रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि उसके भाई और परिजनों ने प्रेमी के साथ उसके साथ भी खूब मारपीट की। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। आगे जानें आखिर कैसे अपनी ही बहन का प्रेमी का कातिल बन गया भाई :-
2 of 6
meerut murder , honor killing Meerut, saleem murder
- फोटो : amar ujala
सलीम को बचाने के लिए उसकी प्रेमिका अपने भाई के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना। गोली मारने से पहले सलीम को खूब पीटा गया, जिसके बचाव में कई लाठी युवती को भी लगीं। जैसे-तैसे कर युवती ने सलीम को वहां से भगा दिया। सलीम को ज्यादा चोट लगने के चलते वह तेज नहीं भाग पाया और कुछ दूरी पर आरोपियों ने दौड़कर पकड़ लिया और सिर पर सटाकर गोली मार दी।
3 of 6
मौके पर पड़ा मृतक का शव
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सलीम के साथ अपनी बेटी को खूब पीटा। रात में 2:45 बजे सलीम युवती के पास पहुंचा था। तभी युवती का भाई मोहसिन आया और दोनों को कमरे में बंद कर लिया। दोनों को कमरे में बंद करके मोहसिन व उसके भाइयों ने पीटा।
युवती ने अपने भाइयों से कहा कि सलीम को छोड़ दो, अगर मारना है तो मुझे मार दो। लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। युवती ने बताया कि दो साल से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसके भाई आपत्ति करते थे। मोहसिन सलीम से नफरत करता था और उसको मारने की धमकी भी दे चुका था।
4 of 6
मौके से जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पंचायत में दी थी मारने की धमकी
शुक्रवार को भी युवती और सलीम के प्रेम प्रसंग को लेकर भूसा मंडी में पंचायत हुई थी। मोहसिन ने साफ कहा था कि वह अपनी बहन की शादी सलीम से नहीं कर सकता। सलीम नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी के बाद भी सलीम नहीं माना। युवती ने फोन किया तो वह रात में ही उनके घर पर पहुंच गया।
5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
बहन से फोन करके सलीम को बुलवाया
सलीम के भाई बिलाल ने सदर बाजार थाने में आरोपी मोहसिन और उसके परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बिलाल ने आरोप लगाया है कि मोहसिन ने अपनी बहन के नंबर से सलीम को रात में फोन कराकर घर बुला लिया। पूरी प्लानिंग के साथ सलीम की हत्या की गई। घटना की जानकारी लगने पर युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। शनिवार को शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।