यूपी के बिजनौर में शुक्रवार को एक बड़ा नाव हादसा हो गया था। गंगा में नाव पलटने से 28 लोग डूब गए थे। इस हादसे में 17 लोगों को बचा लिया गया था। लेकिन नौ लोग अभी तक लापता है। वहीं दो महिलाओं के शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। इस खौफनाक हादसे को जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप उठा। देखें दर्दनाक तस्वीरें...
2 of 13
बिजनौर नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मंडावर क्षेत्र में नाव पलटने से गंगा में डूबी एक और महिला का शव गंगा किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। महिला को लेकर खूब हंगामा हुआ।
3 of 13
बिजनौर नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एक दरोगा ने कागजी कार्रवाई के लिए परिजनों को काफी देर तक घाट पर ही रोके रखा। परिजन महिला के जिंदा होने का दावा कर रहे थे। वे उसे बाइक पर ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेलीकाप्टर से भी गंगा में डूबे लोगों की तलाश की गई, पर कोई नहीं मिला। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा को खंगालने में जुटी रही, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। नौ लोग अब भी लापता हैं।
4 of 13
बिजनौर नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मंडावर क्षेत्र के गांव चाहड़वाला के सामने डेबलगढ़ (राजारामपुर) के गांव वालों से लदी नाव गंगा की बीच धारा में पलट गई थी। हादसे में नाव में सवार सभी 28 लोग बह गए थे। 17 लोग सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिए गए। एक महिला का शव गांव रावली से आगे गंगा से मिल गया था। दस गांव वाले लापता थे।
5 of 13
बिजनौर नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम तेज बारिश व अंधेरा होने के कारण गंगा में डूबे लोगों की तलाश का काम रोक दिया गया था। जिन परिवारों के लोग लापता थे वे सारी रात चिंतित रहे। दिन निकलते ही वे खुद ही नाव लेकर गंगा में डूबे लोगों की तलाश में निकल पड़े।