फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष के बोल, कहा- बारूद के ढेर पर देश, पढ़िए टिकैत का पूरा भाषण

Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
BKU President Naresh Tikait said that the country is on a pile of gunpowder in mahapanchayat in Meerut
महापंचात में बोलते नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि देश बारूद के ढेर पर बैठा है। देश में जगह-जगह हो रहे आंदोलन इसके गवाह हैं। किसानों की आवाज दबाने के लिए किसान संगठनों को तोड़ा जा रहा है। यह बातें उन्होंने सोमवार को ऊर्जा भवन पर पश्चिमी यूपी के किसानों की महापंचायत में कहीं। 



नरेश टिकैत ने कहा कि देश के किसान को सम्मान चाहिए। पंजाब सरकार किसानों को बिजली फ्री दे रही है। हमें बिजली फ्री नहीं चाहिए। किसान के साथ भेदभाव बंद हो। उन्होंने कहा कि सरकार युवा पीढ़ी को नक्सलवाद की तरफ धकेल रही है। बिजनौर के तीन किसान जेल में हैं। घरों में छापा मारा जा रहा है। किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह से हमारी बात हुई। हम उनका सम्मान करते हैं। हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे।

BKU President Naresh Tikait said that the country is on a pile of gunpowder in mahapanchayat in Meerut
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

किसानों की बदौलत चल रहे एसी 
टिकैत ने कहा कि जो लोग एसी में बैठे हैं और किसान की नहीं सुन रहे हैं। वह जान लें कि ये एसी किसानों की बदौलत ही चल रहे हैं। हमारे खेतों से बिजली की लाइन जा रही हैं। जब चाहेंगे तब बिजली काट देंगे। मीटर लगने से किसानों की ट्यूबवेल का प्रतिमाह 20-20 हजार का बिल आएगा। सरकार चाहती है कि किसान हिंसा पर उतरे और आंदोलन खत्म हो जाए। हम से पूछे कोई गलत कदम मत उठाना। आंदोलन तो हमारे भाग्य में है।

BKU President Naresh Tikait said that the country is on a pile of gunpowder in mahapanchayat in Meerut
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

एमडी बोले, अपने स्तर की मांग करेंगे पूरी
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लपा बंगारी ने धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचकर कहा कि मांग पत्र में जो भी मांग स्थानीय स्तर की हैं उनको हम पूरा करेंगे, जो सरकार के स्तर का मामला है उसे शासन को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU President Naresh Tikait said that the country is on a pile of gunpowder in mahapanchayat in Meerut
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

फांसी के फंदे की तरह है मीटर : गौरव टिकैत 
भाकियू युवा राष्टीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि जिस तरह तीन कृषि कानून किसान के लिए फांसी के फंदे थे, ठीक उसी तरह ये बिजली के मीटर भी फांसी का फंदा ही है। यह लड़ाई किसान को बचाने की है। सरकार अग्निपथ योजना लाकर बेरोजगारों का मजाक उड़ा रही है। 

विज्ञापन
BKU President Naresh Tikait said that the country is on a pile of gunpowder in mahapanchayat in Meerut
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

किसानों का आधा बिल किया माफ 
ट्यूबवेलों पर बिजली मीटर का मतलब बिल से नहीं है। हम देखना चाह रहे हैं कि सिंचाई के संसाधनों पर हमारी कितनी बिजली खर्च हो रही है। सरकार ने किसानों का आधा बिल माफ कर दिया है। संकल्प पत्र में जो पार्टी ने वादे किए हैं, सरकार पूरा कर रही है। - डॉ. सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed