फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor Triple Murder: घर में तीन लाशें... बिरयानी खाकर सोए थे तीनों; बेहद मुफलिसी में गुजारा कर रहा था परिवार

Mon, 11 Nov 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Nov 2024 12:55 PM IST
सार

बिजनौर के के मोहल्ला मिर्दगान की खलीफा कॉलोनी में घर में सो रहे कबाड़ी मंसूर उर्फ भूरा (60), उसकी पत्नी जुबेदा (59) और बेटे याकूब (20) की पेचकस घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह पति-पत्नी के शव घर के बरामदे में बिस्तर पर और बेटे का शव कमरे में मिला।

विज्ञापन
Bijnor triple murder case family was living in extreme poverty family fell asleep after eating biryani
Bijnor triple murder - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कबाड़ी मंसूर उर्फ भूरा, उसकी पत्नी जुबेदा और बेटे याकूब की घर में घुसकर हत्या किए जाने से हर कोई हैरान है। मृतकों का परिवार बेहद ही मुफलिसी में गुजर बसर कर रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान इनके घर में आटा, दाल या तेल कुछ भी रखा हुआ नजर नहीं आया। ऐसे में पुलिस भी अटकलें लगा रही है कि रोज के लाने और खाने पर ही इनकी जिंदगी चल रही थी।
Bijnor triple murder case family was living in extreme poverty family fell asleep after eating biryani
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बिरयानी खाकर सो गया था परिवार
मंसूर की मां हसीना ने रोते हुए बताया कि पौत्र याकूब रात में नौ बजे उसके पास गया था। याकूब के पड़ोस में चल रहे डीजे पर भी डांस करके आया था। बताया कि वह खूब सारी बिरयानी लेकर आया था। इसके बाद वह यह बिरयानी लेकर घर चला गया। कबाड़ी, उसकी पत्नी और बेटे याकूब ने बिरयानी खाई और सो गए। 

उधर, मंसूर के घर पर चूल्हे पर हंडिया जस की तस रखी थी। इसमें सोमवार को साग बनाने की तैयारी थी। जीने पर एक प्लेट में बिना पका साग खुले आसमान के नीचे रखा हुआ था।
Bijnor triple murder case family was living in extreme poverty family fell asleep after eating biryani
जांच के लिए जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अब कांशीराम कॉलोनी में रहने लगा था मुख्य नामजद आरोपी
इस केस में नामजद कराए गए मुख्य आरोपी फुरकान उर्फ पहिया पुलिस की रडार पर है जो करीब दस दिन पहले मिर्दगान से मकान बेचकर कांशीराम कॉलोनी में शिफ्ट हो चुका है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब दो लाख रुपये के नुकसान में आनन फानन उसने मकान बेचा। मकान का सामान उठाते हुए भी कबाड़ी के परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor triple murder case family was living in extreme poverty family fell asleep after eating biryani
bijnor triple murder - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 23 अक्तूबर को मृतक कबाड़ी मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर और फुरकान उर्फ पहिया के बीच झगड़ा हुआ था। जहूर के खिलाफ उसने केस भी दर्ज कराया था। इस झगड़े के पांच दिन बाद ही पहिया ने मकान बेच दिया था।

फुरकान का आपराधिक इतिहास लंबा 
फुरकान का भी आपराधिक इतिहास लंबा है। साल 2007 में हत्या के केस में जेल गया था। इसके साथ ही मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। साथ ही एक केस अपने से बीस साल छोटी युवती के साथ जबरन निकाह करने का भी फुरकान उर्फ पहिया पर दर्ज है।
विज्ञापन
Bijnor triple murder case family was living in extreme poverty family fell asleep after eating biryani
विलाप करती परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मौके से बरामद हुआ चाकू, पेचकस और ईंट
पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट, एक चाकू और पेंचकस भी बरामद हुआ है। बताया गया कि पेचकस भूरा कबाड़ी के शव पर छाती में घुसा हुआ मिला। वहीं भूरा कबाड़ी की पत्नी के गले को धारदार हथियार से काटा जाना सामने आया जबकि उनके बेटे याकूब पर ईंट से भी वार किए गए।

17 दिन पहले हुआ था झगड़ा
कबाड़ी मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर का झगड़ा 23 अक्तूबर को फुरकान उर्फ पहिया निवासी मिर्दगान के साथ हुआ था। अब तिहरे हत्याकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फुरकान उर्फ पहिया, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति शकील निवासी कांशीराम कॉलोनी को नामजद भी कराया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed