फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर: गंगा में समा गई एक हजार बीघा जमीन, प्राथमिक विद्यालय भी जद में आया

Tue, 07 Sep 2021 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Sep 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: One thousand bigha of land merged in Ganga, primary school also came under water
गंगा में हुआ भूमि कटान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंगा कई साल से भूमि कटान कर रही है। गंगा किनारे कटान निरोधी कार्य करके ही गंगा से होने वाले इस कटान को रोका जा सकता है। जब तक कटान निरोधी कार्य नहीं होंगे, तब तक गंगा ऐसे ही खेती की जमीन का कटान करती रहेगी। इस बार भी गंगा 100 हेक्टेयर यानि एक हजार बीघा से ज्यादा जमीन काट चुकी है। 



कटान निरोधी कार्य कराने के लिए डीएम की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है। कटान निरोधी कार्य कराने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर बजट अवमुक्त करने की मांग की गई है। फतेहपुर सभाचंद की ओर तो गंगा का कटान इतनी तेजी से हुआ कि गांव के पास बना स्कूल भी गंगा की जद में आ चुका है। गंगा किनारे कई साल से गंगा कटान कर रही है। गंगा का कटान रोकने के लिए समय समय पर स्टड बनाए जाते हैं, लेकिन ये स्थायी नहीं होते हैं। अगर कहीं स्टड बन जाते हैं तो गंगा दूसरी ओर कटान करना शुरू कर देती है।

Bijnor: One thousand bigha of land merged in Ganga, primary school also came under water
गंगा का जलस्तर, गंगा में हुआ भूमि कटान - फोटो : अमर उजाला

कटान को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से अपनी ओर कुछ साल पहलेे कटान निरोधी कार्य कराने से अब पानी का सारा जोर यूपी की ओर ही रहता है। इस साल भी गंगा गांव फतेहपुर सभाचंद और सीमली की ओर तेजी से कटान कर रही है। फतेहपुर सभाचंद की ओर तो गंगा का कटान इतनी तेजी से हुआ कि गांव के पास बना स्कूल भी गंगा की जद में आ चुका है। 


 
Bijnor: One thousand bigha of land merged in Ganga, primary school also came under water
Ganga Bijnor, गंगा बिजनौर, गंगा में हुआ भूमि कटान - फोटो : अमर उजाला

गांव के परिषदीय स्कूल की बाउंड्रीवॉल और शौचालय कटकर गंगा में बह चुके हैं। गंगा में अब तक 100 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन काटकर बह चुकी है। इसमें सरकार और किसान दोनों की जमीन शामिल हैं। गंगा के कटान को स्टड बनाकर रोकने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। डीएम कार्यालय द्वारा कटान निरोधी कार्य कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor: One thousand bigha of land merged in Ganga, primary school also came under water
गंगा में हुआ भूमि कटान - फोटो : अमर उजाला

पत्र में कहा गया है कि गंगा से होने वाले कटान को रोकने के लिए कटान निरोधी कार्य कराना जरूरी है। इसके लिए 61 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसका बजट मंजूर नहीं हुआ है। बजट को जल्दी मंजूरी दिलाने की मांग की गई है।



 
विज्ञापन
Bijnor: One thousand bigha of land merged in Ganga, primary school also came under water
Ganga Bijnor, गंगा बिजनौर, गंगा में हुआ भूमि कटान - फोटो : अमर उजाला

यहां कटान करती है गंगा
गंगा गांव कुंदनपुरी, टीप, फतेहपुर, सीमली, मिर्जापुर, कोहरपुर, राजारामपुर, रघुनाथपुर, डैबलगढ़, चाहड़वाला, वीरूवाला, रावली, ब्रह्मपुरी, सुक्खापुर, सैफपुर, सिकहाबाद, सीमली खुर्द, स्योहारा, मानवाला, मीरापुर, औरंगाबाद, शकूरपुर उर्फ गीदड़पुरा, बादशाहपुर, मानशाहपुर, भोगपुर, शहजादपुर, इच्छावाला आदि गांवों में कटान करती है। फतेहपुर सभाचंद गांव तो कटान की वजह से उजड़कर दूसरी जगह बस रहा है। गंगा कटान रोकने के लिए 2004 में प्रस्ताव बना था, लेकिन मंजूरी पिछले साल ही मिली थी।  इस साल ऐसे स्टड बनवाने के लिए करीब ढाई करोड़ का बजट मांगा गया था, लेकिन मिले हैं 20 लाख। तहसीलदार प्रीति सिंह के अनुसार अभी तक 100 हेक्टेयर तक जमीन कटी है। वहीं, सिंचाई विभाग के एक्सईएन राकेश कुमार के अनुसार प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए पत्र लिखा गया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed