फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर: अचानक हुआ भीषण विस्फोट, उड़ गए लाशों के चिथड़े, देखें हादसे की ताजा तस्वीरें

Wed, 12 Sep 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 12 Sep 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: boiler blast in chemical plant sevral died in accident many injured
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रोज की तह घर से केमिकल फैक्ट्री में काम करने पहुंचे मजदूरों ने ये कभी नहीं सोचा होगा कि बुधवार की सुबह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह बन जाएगी। फैक्ट्री में लगे बायो गैस प्लांट की मरम्मत होनी थी जिसके लिए 11 मजदूरों को भेजा गया था। मजदूर आदेश पाकर अपने अपने काम में लग गए लेकिन अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। आगे देखें हादसे की ताजा तस्वीरें:-

हादसे से इलाके में मच गई सनसनी

Bijnor: boiler blast in chemical plant sevral died in accident many injured
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में आज सुबह हुए दर्दनाम हादसे से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। बिजनौर नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल एवं केमिकल प्लांट में विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से यह भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों में दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। एक मजदूर लापता बताया जा रहा है।

परिवारों में मच गया कोहराम

Bijnor: boiler blast in chemical plant sevral died in accident many injured
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मजदूरों के परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टैंक में वैल्डिंग का काम कर रहे थे मजदूर

Bijnor: boiler blast in chemical plant sevral died in accident many injured
घटना की जांच करती पुलिस और विलाप करते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

मोहित प्रट्रो केमिकल फैक्ट्री में बुधवार सुबह तकरीबन 11 मजदूर टैंक बायो गैस प्लांट के टैंक की में वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। टैंक में मिथेन गैस भरी थी। इसी दौरान गैस ने आग पकड़ ली और टैंक जोरदार धमाके के  साथ फट गया।

विज्ञापन

प्लांट की भीतर लापता हुआ एक मजदूर

Bijnor: boiler blast in chemical plant sevral died in accident many injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हादसे में छह मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो खतरे से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक लापता मजदूर की तलाश की जारी है। मजदूर के टैंक में गिरने की आशंका जताई जा रही है। उसे निकालने के लिए टैंक को खाली कराया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed