फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricket: भुवनेश्वर कुमार के संन्यास लेने की अटकलों से कोच संजय रस्तोगी ने उठाया पर्दा, कही ये बड़ी बात

Tue, 01 Aug 2023 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar: Coach says speculation about cricketer Bhubaneshwar retirement is a rumor
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल झंडा बुलंद करने वाले भारतीय टीम के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार अभी संन्यास नहीं लेंगे। सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेटर से क्रिकेटर शब्द हटाने पर उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हुई थीं। उनके कोच संजय रस्तोगी ने संन्यास की खबरों को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया।


दिसंबर 2012 में चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 और वनडे मैचों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले भुवनेश्वर ने अपनी स्विंग से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को पवेलियन को रास्ता दिखाया है। वो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अभी तक 219 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 288 विकेट अपने नाम किए हैं। 7 बार पांच विकेट ले चुके हैं।
Bhuvneshwar Kumar: Coach says speculation about cricketer Bhubaneshwar retirement is a rumor
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बल्ले से कमाल करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 3 अर्द्धशतक और वनडे में 1 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। मूल रूप से बुलंदशहर निवासी भुवनेश्वर कुमार का परिवार वर्तमान में गंगानगर में रहता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद भी भुवी ने मेरठ शहर से पहचान बनाए रखी। लेकिन इन दिनों भुवी के संन्यास की अफवाहों से मेरठवासी असमंजस में हैं, जिसका मुख्य कारण एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने भुवी का नाम न आना भी है।
 
Bhuvneshwar Kumar: Coach says speculation about cricketer Bhubaneshwar retirement is a rumor
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भुवी ने टी-20 क्रिकेट में अंतिम मैच 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ और वन-डे क्रिकेट में 21 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था। वनडे क्रिकेट में एक साल से ज्यादा से वो मैच नहीं खेले हैं, जबकि टी-20 में 8 महीने से कोई मैच नहीं खेले हैं। अंतिम टेस्ट मैच 22 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar: Coach says speculation about cricketer Bhubaneshwar retirement is a rumor
भुवनेश्वर कुमार। - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये दूरी भुवी के प्रशसंकों को परेशान करने के लिए काफी है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेटर से क्रिकेटर शब्द हटाना सोशल मीडिया जमकर वायरल हुआ।
 
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar: Coach says speculation about cricketer Bhubaneshwar retirement is a rumor
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

भामाशाह पार्क में प्रशिक्षण देने वाले उनके कोच संजय रस्तोगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी लिख सकते हैं, सब इसके लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा भुवी एक बड़ा खिलाड़ी है, वो जब संन्यास लेगा तो खुलकर बोलेगा। आईपीएल में लगातार हैदराबाद टीम के साथ जुड़े हैं और अभी आने वाले कई सीजन आईपीएल खेलने वाले हैं। भारतीय टीम में वापसी के लिए बीसीसीआई का फैसला है, जब चयनकर्ता चाहेंगे वह खेलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed