बीसीसीआई द्वारा विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई तो मेरठ में भी जश्न का माहौल दिखा क्योंकि मेरठ के गंगानगर निवासी स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार का भी टीम में चयन हुआ है। भुवी के चयन पर परिवार और क्रिकेट खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया।
भुवनेश्वर के चयन पर परिवार में जश्न, बधाई देने घर पहुंचे दोस्त, भुवी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की फोटो
हालांकि भुवनेश्वर को विश्वकप से पहले अपनी फॉर्म में लौटना होगा क्योंकि इस समय चल रहे आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भुवी के कोच संजय रस्तोगी ने विश्वास जताया कि विश्वकप में वह शानदार प्रदर्शन करेगा।
पिता किरनपाल सिंह ने कहा कि भुवनेश्वर के चयन होने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भुवी 2015 क्रिकेट विश्व कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह चोटिल हो गए थे। अबकी बार भुवी विश्वकप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे हैं। पूरी टीम को बधाई देते हुए पिता ने कहा कि भारतीय टीम को भुवी से बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं।
फोन पर और घर आकर दी बधाई
विश्वकप टीम में चयन होने के बाद से लोग लगातार उनको बधाई दे रहे हैं। कई लोग फोन पर बधाई दे चुके हैं तो भुवी के दोस्तों ने घर आकर मां इंद्रेश देवी व पिता किरनपाल को बधाई दी। दोस्त मनोज ठाकुर, शशांक पंडित, आशीष गिरधर, सोनू, रविंद्र आदि घर पहुंचे।
पत्नी के साथ अपलोड की फोटो
सोमवार को भुवी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी नूपुर के साथ फोटो अपलोड की। दोनों अच्छे मूड में नजर आए। फिलहाल भुवी आईपीएल में व्यस्त हैं। पिता ने फोन पर भुवी और नुपुर से बात की। दोनों ने खुशी व्यक्त की है। वहीं भुवी के चयन पर शहर के क्रिकेट मैदानों में खिलाड़ियों में जोश नजर आया। कोच संजय रस्तोगी भी खुश हैं। उन्होंने बताया कि भामाशाह पार्क में खेलने वाले युवा क्रिकेटरों में जोश है। एमडीसीए के सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, कोच अतहर अली, तनकीब अख्तर, छाया कराना सहित अन्य खेल से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/